Ola S1 Pro ई-स्कूटर अगस्त 2021 में लॉन्च हुआ है, जिसकी डिमांड बहुत ज़्यादा है। लेकिन इसके साथ Okinawa Okhi 90 ने भी ई-स्कूटर बाज़ार में एंट्री ली है, जो इसे कड़ी टक्कर दे रहा है। तुलना में देखें किसके स्पेक्स बेहतर है।
4 रंगों में आने वाले Okhi 90 का डिज़ाइन कुछ मोटरसाइकिल जैसा है, जिसमें 40 लीटर का बूट स्पेस है।
Ola S1 Pro एक स्लिम और स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ आता है, जिसमें LED हेडलाइट, 36 लीटर का बूट स्पेस है। इसमें 10 कलर वैरिएंट हैं। l
Okhi 90 में केवल 3.8kW की मोटर है और इसमें 160 किलोमीटर की रेंज मिलती है। अधिकतम स्पीड 90 कि.मी. प्रति घंटा है।
Ola S1 Pro में 8.5kW की मोटर है जो 181 कि.मी. की रेंज देती है और अधिकतम 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पर चल सकती है।
Okhi 90 की बैटरी केवल 4 घंटे मे और Ola S1 Pro की बैटरी 6 घंटे 30 मिनटों में चार्ज होती है।
Okhi 90 में की-लेस रिमोट, पार्किंग मोड, ब्लूटूथ, स्मार्ट नेविगेशन जैसे फीचरों के साथ डिजिटल स्पीडोमीटर है।
Ola S1 Pro में डिजिटल चाबी, ब्लूटूथ, वॉइस कंट्रोल, स्मार्ट नेविगेशन, क्रूज कंट्रोल, जैसे फीचरों के साथ सामने 7 इंच की टच डिस्प्ले मिलती है।
Ola S1 Pro का एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रूपए है
Okhi 90 की एक्स-शोरूम कीमत 1,21,866 रूपए है, जिसमें FAME II सब्सिडी भी शामिल हैं।