भारत के बेंगलुरु की एक स्टार्ट-अप कंपनी Oben Electric ने आज अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है। आइये जानते हैं इसकी ख़ास बातें।
Oben Rorr में 10kW की इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 62Nm का टार्क देती है। ये बाइक मात्र 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे है।
इसमें आपको 4.4kWh की लिथियम-आयन बैटरी मिलती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 200 कि.मी. की रेंज देने में सक्षम है। साथ ही इसमें फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिसके साथ ये मात्र 2 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है।
Oben Rorr में आपको आगे स्पीडोमीटर के लिए 6.5-इंच की डिजिटल डिस्प्ले मिलती है। इसी पर आपको बैटरी की जानकारी भी मिलती रहेगी। साथ ही इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सपोर्ट भी है।
ये मार्किट में Revolt RV400 को टक्कर देगी, जिसमें 3kW की बैटरी है और फुल चार्ज में ये 150km की रेंज देती है। इसकी अधिकतम स्पीड 80kmph है।
दिल्ली में इसका एक्स-शोरूम दाम 1,02,999 रूपए है, जिसमें सरकार द्वारा मिलने वाली सब्सिडी भी शामिल है। आप इसे आज ही बुक कर सकते हैं और सेल जुलाई 2022 में शुरू होगी।