Carl Pei' की नयी कंपनी NOTHING, स्मार्टफोन की दुनिया में कर रही है एंट्री, यहां जानें सारी डिटेल
Carl Pei की कंपनी Nothing ने अपने पहले स्मार्टफोन के नाम से पर्दा उठा दिया है। ये नाम है- Nothing Phone (1). इस स्मार्टफोन के साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में थोड़ी हलचल होने वाली है। कंपनी इसके साथ खुद को Apple के इकोसिस्टम के विकल्प के रूप में पेश करने वाली है।
Nothing Phone (1) के टीज़र के साथ, कार्ल पी (Carl Pei) ने Nothing OS की भी झलक दिखाई है। इसमें आपको एंड्राइड के बेस्ट फ़ीचर मिलेंगे। साथ ही प्री-इनस्टॉल ऐप 40% कम होंगी। ये एक ब्लोटफ्री सॉफ्टवेयर होगा और एक ओपन इकोसिस्टम भी।
यहां सॉफ्टवेयर को हार्डवेयर के साथ ही शामिल करके डिज़ाइन किया है, ताकि एक अच्छा परफॉरमेंस मिले। इसमें मौसम का हाल और क्लॉक भी डॉट मैट्रिक्स डिज़ाइन के साथ दिखेंगे। रिंगटोन भी डेवेलोप की जा रही है, जो मोर्स कोड, डिजिटल वाच से प्रेरित हैं।
Nothing Phone (1) में तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
Nothing OS लॉन्चर अप्रैल में कुछ स्मार्टफोनों पर आएगा, जबकि Carl Pei ने घोषणा की है कि Nothing Phone (1) Summer 2022 यानि इन्हीं गर्मियों में लॉन्च होगा।