18,000 रूपए में 120Hz डिस्प्ले, 32MP सेल्फी सेंसर और 5000mAh बैटरी के साथ आया TECNO CAMON 19 Pro Mondrian

डिस्प्ले  

TECNO CAMON 19 Pro Mondrian में 6.8-इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। 

प्रोसेसर 

TECNO CAMON 19 Pro Mondrian एडिशन एक 4G स्मार्टफोन है, जिसमें Octa Core MediaTek Helio G96 12nm चिपसेट मिलेगा। ये एक किफ़ायती स्मार्टफोनों में पाए जाने वाला चिपसेट है।  

कैमरे 

ये इस रेंज में पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें प्राइमरी 64MP रियर कैमरा के साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए भी इसमें 32MP का सेंसर है। 

बैटरी 

इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और चार्जर भी आपको बॉक्स में साथ में मिलता है। 

मल्टी-कलर चेंजिंग डिज़ाइन 

ये भारत का पहला फ़ोन है, जिसमें एक साथ कई रंग बदलते हुए नज़र आते हैं। कंपनी ने इसके लिए  Polychromatic Photoisomer टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। 

कीमतें 

CAMON 19 Pro Mondrian केवल एक ही स्टोरेज वैरिएंट में आया है, जो 22 सितम्बर से Amazon पर उपलब्ध होगा।  - 8GB+128GB - 17,999 रूपए।  - SBI कार्डों के साथ 10% इंस्टेंट कैशबैक ऑफर है।