Google ने Google Stadia को बंद करने का निर्णय ले लिया है। क्या आप जानते हैं कि ऐसी कई पॉपुलर सर्विस और भी रही हैं, जिन्हें कंपनी ने अचानक बंद कर दिया। 

Google Stadia WiFi गेमिंग कंट्रोलर के साथ आने वाली क्लाउड गेमिंग सर्विस है, जो टीवी, मोबाइल ऐप, क्रोमकास्ट के साथ चलती है। ये जनवरी 2023 में बंद हो रही है। 

Google Stadia 

Google Hangouts को किसी परिचय की ज़रुरत नहीं है। ये एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप थी और नवंबर 2022 में बंद होगी। ये एक  9 साल से पुरानी सर्विस है। 

Google Hangouts

YouTube Go लगभग 2 महीने पहले बंद कर दी गयी। इसमें यूज़र वीडियो को अपने अनुसार किसी भी क्वालिटी में डाउनलोड करके, बाद में ऑफलाइन देख सकता था।   

YouTube Go

Google OnHub, ASUS और TP-Link द्वारा  निर्मित वायरलेस राउटर थे, जो घरों के लिए बनाये गए थे। इनमें Google सॉफ़्टवेयर थे और इसमें Google ऐप्स के साथ चलते थे। 

Google OnHub

google+ भी एक सोशल मीडिया नेटवर्क था, जिसके Facebook और Twitter जैसी ऐप्स के साथ प्रतियोगिता में उतारा गया था। लेकिन ये उतना कामयाब नहीं हुआ और 2019 में बंद हो गया। 

Google+

Orkut भी Google की सोशल मीडिया ऐप थी, जो Facebook से पहले आयी  थी, और Facebook के आने के बाद ये नहीं चली, फिर 2014 में बंद हो गयी। ये मुख्यत: दोस्तों के साथ चैटिंग और कनेक्ट करने के लिए ही थी। 

Orkut

Google Allo, Google Duo के साथ आयी थी, और एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप थी। Duo तो अब तक चल रही है, लेकिन Google Allo को मार्च 2019 में बंद कर दिया गया। 

Google Allo