पिछले महीने यानि मार्च 2022 में भारत में 20 लाख से नीचे जिन SUV गाड़ियों की सबसे ज़्यादा सेल हुई, उन्हें हम आपको यहां दिखाने वाले हैं।
Tata Nexon वो पहली कार है, जिसे भारत में सेफ्टी (सुरक्षा) के लिए 5 स्टार रेटिंग मिली है। ये भारत में चौथी सबसे ज़्यादा बिकने वाली गाड़ी भी है, जिसकी मार्च 2022 में 14,315 यूनिट सेल हुई हैं।
Maruti Vitara Brezza ने भी पिछले साल के मुकाबले 10% की ग्रोथ की है और मार्च 2022 में इस कॉम्पैक्ट SUV की 12,439 यूनिट खरीदी गयी हैं।
Hyundai Creta इस लिस्ट में पहली है। इस गाड़ी की मार्च 2022 में 10,532 यूनिट सेल हुई हैं, जिसके साथ SUV बाज़ार में इसने ३०% का शेयर कब्ज़ा लिया है। इसके बाद कंपनी ने नया Creta Knight Edition भी लॉन्च किया है।
Tata Punch भी एक छोटी SUV है, जिसे काफी पसंद किया गया है और मार्च में इसकी 10,526 यूनिट सेल हुई हैं।
Kia Seltos ने बाज़ार में 24% का शेयर लेकर Creta को कड़ी टक्कर दी है। इसकी 8,415 यूनिट सेल हुई हैं। इस गाड़ी में कम कीमत में आपको काफी ज़बरदस्त फ़ीचर दिए गए हैं।
Hyundai की तरफ से Creta के अलावा Hyundai Venue को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। मार्च 2022 में कंपनी ने इसकी 10,212 यूनिट सेल की हैं।
Maruti Nexa S-Cross की भी पिछले साल के मुकाबले 5% ज़्यादा सेल हुई है। इसमें आपको 1.5L K15 BS6 इंजन मिलता है, जो 77kW की पावर और 138Nm टार्क डिलीवर करता है।
Skoda Kushaq एक पावरफुल SUV है, जिसकी मार्च में 2,499 यूनिट सेल हुई हैं। इसमें आपको 1L टर्बो और नेचुरल इंजन के दो मॉडल मिलेंगे।
Volkswagen Taigun भी इस लिस्ट में शामिल है। मार्च में गाड़ी की 2,380 यूनिट लोगों के खरीदी हैं। इसमें पेट्रोल और डीज़ल, दोनों मॉडल उपलब्ध हैं।
MG Astor पिछले साल नवंबर में ही लॉन्च हुई है। साथ ही AI और लेवल-2 एडवांस ड्राइवर सिस्टम के साथ सर्टिफाइड ये भारत में पहली कार है। पिछले महीने में इसकी 2,248 यूनिट बिकी हैं।