इस सुपर ऐप में Tata Group की सभी डिजिटल सेवाएं जैसे Westside, Tata CliQ, Tata 1mg, Tata Play, Croma, AirAsia और AirIndia फ्लाइट बुकिंग, BigBasket , इत्यादि इस ऐप में एक जगह दी गयी हैं।
Tata Neu से शॉपिंग या पेमेंट करने पर आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलेंगे, जो Neu Points के रूप में दिए जायेंगे। एक Neu Point, 1 भारतीय रूपए के बराबर है, जिसे आप बाद में रिडीम कर सकते हैं।
Tata Neu पर और भी काफी कुछ है - - Qik EMI और Qik पर्सनल लोन के साथ आर्थिक सेवाएं (financial services) हैं। - Stories सेक्शन को चुनकर आप इसमें कई आर्टिकल पद सकते हैं, जो खेल, मनोरंजन, टेक, फ़ूड सभी से चुनकर यहां पेश किये जायेंगे।
Tata Neu आज से ही Google Play Store पर सभी के लिए उपलब्ध है। ये ऐप Amazon, Flipkart और Jio जैसी ऐप्स को अच्छी टक्कर देगी।