चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी, ZOPO Mobile ने भारत में सबसे सस्ते फुल विज़न डिस्प्ले वाले स्मार्टफोनों को लॉन्च किया है। ZOPO ने Flash श्रृंखला के तहत इन फोनों को लॉन्च किया है। जिनके नाम Flash X1 और Flash X2 होंगे। ये फोन 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगे। (Read in English)
लॉन्च इवेंट पर बोलते हुए Zopo Mobile India के CEO श्री संजीव भाटिया ने कहा “हमने सबसे पहले deca-core चिपसेट, सबसे सस्ता ड्यूल कैमरा, सबसे पहले लोगों के लिए सबसे कम दामों में 18: 9 डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पेश की है। हम सदैव लोगों के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी प्रस्तुत करने के लिए उत्सुक हैं। “
Zopo Flash X1 और Flash X2 के स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोनों का प्रमुख आकर्षण उनकी फुल विज़न डिस्प्ले है, बेहद कम कीमत में 18: 9 अनुपात वाली स्क्रीन इसके अन्य पहलुओं पर हावी है। Flash सीरीज के ये दोनों स्मार्टफोन बेहतरीन प्रोसेसर्स के साथ आते हैं। Flash X 1 में 5.5 इंच की HD(1280 एक्स 720 पिक्सेल) डिस्प्ले है और यह फोन माली-टी 720 GPU के साथ मीडियाटेक MT 6737 64-बिट प्रोसेसर द्वारा संचालित होता है। वहीं Flash X2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच की HD (1440 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले दी गयी है, जो कि माली-टी 720 GPU के साथ 64-बिट मीडियाटेक MT6737T प्रोसेसर पर संचालित होता है।
इसके अलावा, दोनों स्मार्टफोन अन्य स्पेसिफिकेशन्स में एक दूसरे के समान हैं। दोनों ही फोन एंड्रॉइड नोगाट पर चलते हैं। रियर पैनल पर फ़िंगरप्रिंट सेंसर है और स्मार्टफोन 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ आते हैं, जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए 64GB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए, Flash X1 और Flash X2 दोनों में Sony IMX219 सेंसर, f/2.4 एपर्चर और फ्लैश वाला 8MP का रियर कैमरा है। सामने की तरफ, इनमें सॉफ्ट LED फ्लैश और f/2.2 एपर्चर वाला 5MP का सेल्फी कैमरा है। फोनों के कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Bluetooth 4.0 और Wi-Fi 802.11 a/b/g/n शामिल हैं।
Zopo Flash X1 और Flash X2 मूल्य और उपलब्धता
ZOPO Flash X1 और X2 तीन रंग विकल्पों Coral Blue, Alien Black और Citrine Gold में उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत क्रमश: 6999 रुपये और 8999 रुपये होगी। दोनों स्मार्टफोन अगले महीने से देश भर में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। ZOPO का कहना है कि वह एक ऑनलाइन सहयोगी के साथ एक विशेष टाई-अप की प्रतीक्षा कर रहा है।
Zopo Flash X1 और Flash X2 के संक्षिप्त स्पेसिफिकेशन
Model | Flash X1 | Flash X2 |
Display | 5.5-inch HD(1280X720 pixel) 18:9 display | 5.99-inch HD+ (1440 x 720 pixels) 18:9 display |
Processor | MediaTek MT6737 64-bit processor with Mali-T720 GPU | MediaTek MT6737T 64-bit processor with Mali-T720 GPU |
RAM | 2GB | 2GB |
Internal Storage | 16GB, expandable up to 64GB | 16GB, expandable up to 64GB |
Software | Android Nougat | Android Nougat |
Primary Camera | 8MP rear camera with LED Flash, Sony IMX219 sensor, and f/2.4 aperture | 8MP rear camera with LED Flash, Sony IMX219 sensor, and f/2.4 aperture |
Secondary Camera | 5MP front-facing camera with soft LED flash and f/2.2 aperture. | 5MP front-facing camera with soft LED flash and f/2.2 aperture. |
Battery | 2500mAh | 3380mAh battery |
Others | Dual-SIM, 4G VoLTE, Bluetooth 4.0 and Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, and Fingerprint sensor | dual-SIM, 4G VoLTE, Bluetooth 4.0 and Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, and Fingerprint sensor |
Price | Rs. 6,999 | Rs. 8,999 |