Micromax के उप-ब्रांड Yu Mobiles ने भारत में एक नये कम कीमत वाले स्मार्टफोन Yu Yureka 2 को लांच किया है। यह स्मार्टफोन मैटल डिजाइन और 2.5D ग्लास वाली डिस्प्ले के साथ आता है और अनेक विशेषताओं से परिपूर्ण है। (Read in English)
Yu Yureka Black के लॉन्च के बाद Yu Yureka 2 , यूरेका सीरीज़ के तहत लॉन्च किया गया छठा स्मार्टफोन है। चूंकि कंपनी ने इसे कम कीमत में प्रस्तुत किया है, इसलिए यह फोन लोकप्रिय शियोमी रेडमी नोट 4 और लेनोवो के 8 नोट को टक्कर दे सकता है।
Yu Yureka 2 के स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर
नया Yu Yureka 2 स्मार्टफोन 1920X1080 पिक्सल रेसोलुशन वाली 5.5 इंच की Full HD डिस्प्ले के साथ आता है। यह फोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर द्वारा संचालित होता है।
कैमरे की बात करें तो Yu Yureka 2 में 16MP का रियर कैमरा दिया गया है जिसमें ड्यूल LED फ्लैश, Night मोड और मल्टी-शॉट जैसी सुविधाएं दी गयीं हैं। फोन का सेल्फी कैमरा 8MP वाला है।
सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर देखें तो, फोन एंड्रॉइड मार्शमॉलो पर चलता है लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि बाद में इसे अपडेट मिलेगा या नहीं। फोन में 3930mAh की बैटरी दी गयी है जो फ़ास्ट चार्जिंग के लिए Fast Charge 3.0 सपोर्ट के साथ आती है।
कनेक्टिविटी विकल्पों में, Yu Yureka 2 में 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS/ A-GPS, 3.5mm हैडफ़ोन जैक और Micro-USB मौजूद हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर को पीछे की ओर दिया गया है।
Yu Yureka 2 मूल्य और उपलब्धता
Yu Yureka 2 की कीमत भारत में 11,999 रुपये तय की गयी है और विशेष रूप से यह फ्लिपकार्ट द्वारा 20 सितंबर से बेचा जाएगा, संयोगवश इसी दिन फ्लिपकार्ट अपने Big Billion Day Sale की घोषणा कर रहा है।
Yu Yureka 2 के स्पेसिफिकेशन्स
Model | Yu Yureka 2 |
Display | 5.5-Inch, Full HD, 2.5D curved glass |
Processor | Snapdragon 625 chipset |
RAM | 4GB |
Internal Storage | 64GB |
Software | Android Marshmallow |
Primary Camera | 16MP rear camera with dual-LED flash |
Secondary Camera | 8MP selfie shooter |
Dimensions | – |
Battery | 3,930mAh battery; Quick charge 3.0 |
Others | 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS/ A-GPS, 3.5mm headphone jack, Micro-USB, and fingerprint sensor |
Price | Rs. 11,999 |
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Note 8 हुआ भारत में लॉन्च; जानिये इसके स्पेसिफिकेशन्स और विशेषताएं