Spotify स्ट्रीमिंग ने हाल ही में इंडियन म्यूजिक स्ट्रीमिंग मार्किट में एंट्री की है जिसको काफी ज्यदा लोकप्रियता हासिल हो गयी है। इसके के साथ अब गूगल ने भी अपनी YouTube Music सर्विस को इंडिया में लांच कर दी है। एड और एड-फ्री दोनों विकल्प के साथ पेश की गयी यह सर्विस आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते है। इसी के साथ यहाँ पर YouTube Premium एक ऐड-फ्री सर्विस के रूप में पेश की गयी है जिसमे आपको डाउनलोड सपोर्ट, बैकग्राउंड प्लेबैक फीचर जैसे विकल्प भी देखने को मिलते है।
इसके अलावा यहाँ पर samsung Galaxy S10 यूजर के लिए पहले 4 महीने का फ्री YouTube Premium प्लान दिया गया है जिसके साथ आपको YouTube Music भी मिलता है।
यह भी पढ़िए: संगीत सुनने के लिए बेस्ट म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्लीकेशन
YouTube Music Premium @ 99 रुपए/ महीना
YouTube Music में आपको जो फीचर देखने को मिलते है:
- गानों, विडियो और लाइव शो की लम्बी सूची
- मूड और एक्टिविटी के हिसाब से अलग-अलग प्लेलिस्ट
- स्मार्ट सर्च
अगर आप YouTube की इस सर्विस का का इस्तेमाल करना चाहते है जिसके अलावा आपको एड-फ्री म्यूजिक, बैकग्राउंड म्यूजिक प्लेबैक जैसे फीचर भी चाहिए तो आपको 99 रुपए / महीने का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
Youtube Premium @ Rs. 129/ महीना
YouTube Premium ने आपको जो फायदे मिलते है:
- एड-फ्री ऑडियो-विडियो एक्सपीरियंस
- बैकग्राउंड और ऑफलाइन कंटेंट एक्सेस
- Cobra Kai और BTS जैसे यूट्यूब ओरिजिनल का इस्तेमाल
यह भी पढ़िए: 30+ Best Wallpapers For Samsung Galaxy S10 Plus, S10 and S10E Punch Hole Display
YouTube Premium सब्सक्रिप्शन प्लान
YouTube Premium और YouTube Music Premium की कीमत और फीचर | |||
फायदे | YouTube Premium (129 रुपए) | YouTube Music Premium (99 रुपए) | |
Youtube Music | |||
एड-फ्री म्यूजिक | ✔ | ✔ | |
बैकग्राउंड म्यूजिक | ✔ | ✔ | |
ऑफलाइन म्यूजिक डाउनलोड | ✔ | ✔ | |
Youtube | |||
एड-फ्री विडियो | ✔ | ✔ | |
बैकग्राउंड म्यूजिक | ✔ | ✔ | |
विडियो डाउनलोड | ✔ | ✔ | |
YouTube Originals | ✔ | ✔ |