शाओमी ने आज ट्विटर पर अपने नए होम एप्लायंस को लांच करने से जुडी जानकरी साझा की है। ऑफिसियल टीज़र विडियो में डिवाइस का नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन यह Mi Robot Vacuum Cleaner ही होगा यह साफ़ नज़र आता है। यह डिवाइस चीन में साल 2016 में लांच किया जा चूका है जिसका नाम Mijia Sweeping Robot 1S रखा गया था।
कंपनी के ट्वीट में साफ़ तौर पर लिखा गया है,”आप अपना घर दिन में कितनी बार साफ़ करते है? पर क्या आप घर को बिना साफ़ किये भी साफ़ कर सकते है? आपके स्मार्टहोम के लिए के स्मार्ट क्लीनिंग सलूशन कल होगा लांच। क्या होगा सकता है ये?
How many times do you clean your house every day? What if you could do it, without actually doing it yourself?#SmartCleaning solution for your smart home launching tomorrow.
Any guesses, Mi fans? pic.twitter.com/w1y6dU22xb— Mi India (@XiaomiIndia) April 16, 2020
शाओमी के पिछले स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर में लेज़र डिटेक्ट सेंसर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया था को ऑब्जेक्ट को पहचानने में सहायक है। Mi Cleaner में 2,000 Pa
सक्शन ब्रुश्लेस मोटर के साथ दिए गये है। यह क्लीनर SLAM टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करके 12AI सेंसरों की मदद से साफ़ किये जाने वाले रास्ते को समझता है। Mi Smart Vacumm Cleaner में 5,200mAh की बड़ी बैटरी भी दी गयी है।
हम उम्मीद कर सकते है की शाओमी इंडियन मार्किट में क्लीनर का अपग्रेड या कस्टम वर्जन कर सकती है। अगर कीमत की बात करे तो यह शायद से 20,000 रुपए के आस-पास की कीमत में लांच किया जा सकता है। स्मार्ट क्लीनर लांच होने के बाद शाओमी के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन को बढ़ाने के बाद अभी यह कहना मुश्किल है की डिवाइस की उपलब्धता कब से शुरू की जाएगी। लेकिन शाओमी की ये डिवाइस लॉकडाउन के समय में घर पर साफ़ रखने के लिए काफी इस्तेमाल की जाने वाली है।