Xiaomi ने आखिरकार इतने दिन तक चर्चा में बने रहने के बाद अपने Redmi S2 को चाइना में लांच कर दिया है। उम्मीद यही है की यह डिवाइस भारत में Redmi Y2 के नाम से पेश की जा सकती है।
शाओमी ने Redmi S2 को बेस्ट सेल्फी कैमरे के रूप में पेश किया है। यहाँ पर सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा सॉफ्ट LED और AI ब्यूटी फीचर के साथ दिया गया है। इसके अलावा रेड्मी S2 में आपको लगभग सभी आधुनिक ट्रेंड्स जैसे फुल-व्यू डिस्प्ले, लेटेस्ट एंड्राइड ओरियो, और ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेंगे जो आपके एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बना देंगे।
यह भी पढ़िए: Samsung S9 Lite / S8 Lite हो सकता है 21 मई को लांच; प्रेस रेंडर हुए लीक
Xiaomi Redmi S2 के फीचर
Redmi S2 में आपको 18:9 रेश्यो युक्त 5.99- इंच HD+ (1440×720 पिक्सेल्स) की LCD डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 2.0GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने के कारण यहाँ पर आपको यह डिवाइस 3GB रैम + 32GB स्टोरेज, और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के विकल्प दिया गया है जिसको आप माइक्रोSD कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ा सकते है।
यह भी पढ़िए: TENAA पर दिखा Nokia X; स्पेसिफिकेशन और डिजाईन आये सामने
फोटोग्राफी के लिए, स्मार्टफोन में आपको 12MP सेंसर के साथ 5MP का सेंसर (पोर्ट्रेट मोड के लिए) का ड्यूल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए सामने की तरफ LED फ़्लैश के साथ 16MP का कैमरा दिया गया है। यहाँ पर कैमरे में आपको EIS (Electronic Image Stabilisation), PDAF, पोर्ट्रेट मोड और फेस अनलॉक की सुविधा भी दी गयी है।
Redmi S2 आपको एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित MIUI 9 के साथ 3080mAh की बैटरी द्वारा संचारित किया जायेगा। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में आपको ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, और GPS दिए गये है।
Xiaomi Redmi S2 के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Xiaomi Redmi S2 |
डिस्प्ले | 5.99-इंच HD+ डिस्प्ले, 1440 x 720 पिक्सेल्स, 18:9 स्क्रीन रेश्यो, 2.5D कर्वड ग्लास, 450 nits ब्राइटनेस |
प्रोसेसर | 2.0GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 ओक्टा-कोर, Adreno 506 GPU |
रैम | 3GB/4GB |
आंतरिक स्टोरेज | 32GB/64GB (जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है) |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित MIUI 9 |
प्राथमिक कैमरा | 12MP + 5MP, LED फ़्लैश, PDAF, FHD रिकॉर्डिंग |
सेकेंडरी कैमरा | 16MP सॉफ्ट LED के साथ, AI ब्यूटी फीचर |
माप और भार | 160.73 × 77.26 × 8.1mm ; 170g |
बैटरी | 3080mAh |
अन्य | ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, NFC, 3.5mm audio jack |
कीमत | अभी घोषित नहीं |