शाओमी 25 अप्रैल को आने नए स्मार्टफोन Mi 6X (Mi A2) को लांच करने की पूरी तैयारी कर चूका है। लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपने एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन रेड्मी S2 को जल्द ही लांच करने की तैयारी कर रही है।
आज ही इस डिवाइस को TENAA पर मॉडल नंबर M1803E6E के साथ देखा गया है जिसके माध्यम से इसके डिजाईन और कुछ स्पेसिफिकेशन के बार में जानकारी सामने आई है। तो चलिए डालते है एक नज़र शाओमी की इस आगामी डिवाइस पर:
यह भी पढ़िए: Huawei Y5 Prime (2018) और Y3 (2018) के रेंडर हुए लीक
Xiaomi Redmi S2 (M1803E6E) के फीचर
अगर TENAA के सर्टिफिकेशन इनफार्मेशन को सच समझे तो Redmi S2 में आपको 18:9 रेश्यो युक्त 5.99- इंच HD (1440×720 पिक्सेल्स) की LCD दिस्प्ली दी जा सकती है। प्रोसेसर के रूप में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 या 630 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है जिसकी पुष्ठी अभी नहीं की गयी है।
यह भी पढ़िए: Asus Zenfone Max Pro आज 12:30 होगा Flipkart पर लांच
एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने के कारण यहाँ पर आपको यह डिवाइस 2GB रैम + 16GB स्टोरेज, 3GB रैम + 32GB स्टोरेज, और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के विकल्प के साथ उपलब्ध हो सकती है। रेड्मी S2 में 3080mAh की बैटरी के साथ-साथ एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित MIUI 9 OS दिया जा सकता है।
फोन का मुख्य आकर्षण इसका कैमरा सेटअप होगा। स्मार्टफोन में आपको 12MP सेंसर के साथ 5MP का सेंसर युक्त ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए सामने की तरफ 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो रेड्मी S2 में EIS (Electronic Image Stabilisation), पोर्ट्रेट मोड और फेस अनलॉक की सुविधा भी दी जा सकती है।
Xiaomi Redmi S2 के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Xiaomi Redmi S2 |
डिस्प्ले | 5.99-इंच HD+ डिस्प्ले, 1440 x 720 पिक्सेल्स, 18:9 स्क्रीन रेश्यो |
प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 /630ओक्टा-कोर प्रोसेसर |
रैम | 2GB/3GB/4GB |
आंतरिक स्टोरेज | 16GB/32GB/64GB (जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है) |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित MIUI 9 |
प्राथमिक कैमरा | 12MP + 5MP |
सेकेंडरी कैमरा | 16MP |
माप और भार | 160.73 × 77.26 × 8.1mm ; 170g |
बैटरी | 3080mAh |
अन्य | ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, फेस अनलॉक |
कीमत | अभी घोषित नहीं |