शाओमी ने पिछले महीने अपनी दो बजट स्मार्टफोन डिवाइस Redmi 6 और Redmi 6A को चीन में लांच किया था। यहाँ ख़ास बात यह की इन दोनों डिवाइसों में आपको मीडियाटेक चिपसेट देखने को मिलती है। वैसे तो अभी तक इनके इंडिया में लांच होने से जुडी कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है लेकिन कुछ सूत्रों से पता चलता है की सितम्बर महीने में ये दोनों डिवाइस भारत में दस्तक दे सकती है।
Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, इंडस्ट्री सोर्स से जानकारी सामने आई है की शाओमी सितम्बर महीने में इंडिया में एक इवेंट का आयोजन कर अपनी ये दोनों डिवाइस लांच कर सकती है।
यह भी पढ़िए : Reliance ने की Jio GigaFiber ब्रॉडबैंड सर्विस लांच; होगी 15 अगस्त से शुरू
Xiaomi Redmi 6 के फीचर
एंट्री लेवल फोन होने की वजह से यहाँ पर आपको 5.45-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गयी है। जिसके चारो तरफ आपको थोडा मोटे बेज़ेल देखने को मिलते है। प्रदर्शन के लिए यहाँ पर 2GHz ओक्टा-कोर MediaTEk Helio P22 चिपसेट दिया गया है। यहाँ पर डिवाइस में आपको दो वरिएन्त 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज विकल्प के साथ पेश किये गये है।
यह भी पढ़िए: रिलायंस का नया धमाका Jio Phone 2 किया लांच; जाने इसकी कीमत
फोटोग्राफी के लिए, आपको रियर साइड में 12MP+5MP का AI आधारित ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है।12MP के प्राइमरी सेंसर में 1.25um पिक्सेल साइज़ दिया गया है तथा सेकेंडरी कैमरा सेंसर यहाँ पर पोर्ट्रेट मोड में इमेज लेने की सुविधा देता है। सामने की तरफ आपको सेल्फी और विडियो कॉल के लिए 5MP का कैमरा सेंसर गया है।
कनेक्टिविटी के लिए, डिवाइस में Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2 लो-एनर्जी, GPS + A-GPS, GLONASS, BeiDou, 4G VoLTE, और IR blaster का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा रियर साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा फेस अनलॉक की भी सुविधा दी गयी है। फ़ोन में 3000mAh की बैटरी के दी गयी है और डिवाइस में एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित MIUI 10 OS दिया गया है।
Xiaomi Redmi 6A के फीचर
Xiaomi Redmi 6A, Redmi 6 का थोडा छोटा वर्जन है। यहाँ पर स्क्रीन साइज़ में कोई बदलाव नहीं है आपको 5.45-इंच की HD+ (18:9) डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में यहाँ पर 2.0GHz MedisaTek Helio A11 चिपसेटके साथ 2GB रैम और 16GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।
यह भी पढ़िए: Nokia 8110 4G को भी मिल सकता है व्हाट्सएप्प सपोर्ट
फोटोग्राफी के लिए, आपको रियर साइड में 13MP कैमरा सेंसर दिया गया है। सामने की तरफ आपको सेल्फी और विडियो कॉल के लिए 5MP का कैमरा सेंसर दिया गया है। दोनों ही कैमरा सेटअप AI आधारित है जो आपको बेहतरीन इमेज लेने में सक्षम है।
कनेक्टिविटी के लिए, डिवाइस में Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2 लो-एनर्जी, GPS + A-GPS, GLONASS, BeiDou, 4G VoLTE, और IR blaster का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा रियर साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा फेस अनलॉक की भी सुविधा दी गयी है। फ़ोन में 3000mAh की बैटरी के दी गयी है और डिवाइस में एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित MIUI 10 OS दिया गया है।
Xiaomi Redmi 6 और Redmi 6A की कीमत और उपलब्धता
Redmi 6A की चीन में कीमत 599 युआन (लगभग 6,500 रुपए) तय की गयी है जबकि Redmi 6 के 3GB रैम वरिएन्त की कीमत 799 युआन (लगभग 8,500 रुपए) तथा 4GB रैम की कीमत 999 युआन (लगभग 10,500 रुपए) तय की गयी है और उम्मीद यही लगाई जा सकती है की यह दोनों डिवाइस इंडिया में भी इसी कीमत के साथ पेश की जाएँगी।
Xiaomi Redmi 6 और Redmi 6A के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Redmi 6 | Redmi 6A |
डिस्प्ले | 5.45-इंच की HD+, 18:9 रेश्यो | 5.45-इंच की HD+, 18:9 रेश्यो |
प्रोसेसर | 2GHz ओक्टा-कोर MediaTEk Helio P22, 650MHz IMG PowerVR GE8320 GPU | 2GHz MedisaTek Helio A11 चिपसेट |
रैम | 3GB/4GB | 2GB |
इंटरनल स्टोरेज | 32GB, 128GB तक बढ़ा सकते है। | 16GB, 128GB तक बढ़ा सकते है। |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड ओरेओ | एंड्राइड ओरेओ |
प्राइमरी कैमरा | 12MP+5MP का AI आधारित ड्यूल कैमरा, 1.25μm पिक्सेल साइज़ | 13MP, LED फ़्लैश |
सेकंड्री कैमरा | 5MP | 5MP |
बैटरी | 3000mAh | 3000mAh |
अन्य | ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, AI वौइस् असिस्टेंट | ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, AI वौइस् असिस्टेंट |
कीमत(चीन में) | लगभग 8,500 रुपए | लगभग 6,500 रुपए |