Xiaomi ने लांच किया किफायती Mi Smart Band 4C हार्ट रेट मोनिटर के साथ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने अपने Mi Smart Band 5 को चीन में लांच किये जाने के लगभग एक महीने बाद आज मलेशिया में Mi Band Smart 4C को पेश कर दिया है। बैंड को मार्किट में RM 99 की कीमत में पेश किया गया है। यहाँ आपको हार्ट रेट मॉनिटर, 14 दिन की बैटरी बैकअप जैसे फीचर भी मिलते है तो चलिए नज़र डालते है इसके फीचरों पर:

Xiaomi Mi Smart Band 4C के फीचर

इस किफायती स्मार्टबैंड में आपको 5ATM के वाटर रेसिस्टेंट सपोर्ट के साथ 200 निट्स ब्राइटनेस वाली TFT LCD डिस्प्ले मिलती है। 130mAh की बैटरी आसानी से 14 दिन का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। बैंड को आप लगभग 2 घंटे में फुल चार्ज कर सकते है। इस बार आपको बैंड से ही USB चार्जिंग पोर्ट कनेक्ट करके दिया हुआ है ताकि आपको अलग से चार्जिंग केबल को इस्तेमाल कम करना पड़े।

एक्टिविटी ट्रैकिंग ऑप्शन के रूप में यहाँ आपको लगभग सभी बेसिक फीचर मिलते है। रनिंग, साइकिलिंग, ट्रेडमिल और एक्सरसाइज जैसे 4 अलग अलग ट्रैकिंग मोड भी दिए है। बैंड में आपको स्लीप ट्रैकिंग के अलावा आइडियल अलर्ट का ऑप्शन भी दिया है।

अन्य फीचर जैसे इनकमिंग कॉल अलर्ट, नोटीफ़िकेशन अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल आदि फीचर भी यहाँ पर मिलते है। कीमत कम होने के बावजूद यहाँ पर हार्ट रेट मोनिटर के अलावा आपको म्यूजिक कंट्रोल भी दिए गये है।

Xiaomi Mi Band 5 को भी हाल ही में लांच किया था जिसको इंडियन मार्किट में भी जल्द ही लांच किया जा सकता है। इसी के चलते अभी के लिएय Band 4C के लांच से जुडी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है की यह साल के अंत तक शायद भारतीय बाज़ार में देखने को मिले।

 

 

 

Related Articles

Imageइस वजह से दिया जाता है Samsung Galaxy डिवाइस में Maintenance Mode फीचर, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

Samsung ने अपने स्मार्टफोन्स में One UI 5 के साथ, Maintenance Mode फीचर की सुविधा भी दी है, जो आपके फोन के डेटा को सुरक्षित रखता है। यदि आपका फोन खराब हो गया है और आपको उसे ठीक कराने के लिए सर्विस सेंटर पर छोड़ना पड़ेगा। ऐसी स्तिथि में आपके फोन का डेटा असुरक्षा के …

ImageXiaomi Mi Band 4 रिव्यु: परफेक्ट बजट फिटनेस बैंड?

आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सजग है और नयी टेक्नोलॉजी की मदद से अपनी हर एक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए फिटनेस ट्रैकर का इस्तेमाल करते है। सामान्य तौर पर बैंड काफी किफायती डिवाइस के रूप में देखे जाते है जिस कारण लोगो के लिए शाओमी द्वारा पेश किया गया …

ImageXiaomi Mi Band 3i हुआ AMOLED डिस्प्ले और 20 दिन के बैटरी बैकअप के साथ इंडिया में लांच: जाने फीचर और कीमत

शाओमी ने आज इंडियन मार्किट में अपने Mi Band 3i को लांच कर दिया है जो साफ़ तौर पर Mi Bnad HRX एडिशन का एक अपग्रेड वैरिएंट है। यह नया स्मार्ट-बैंड आज से mi.com पर प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध होगा जिसकी कीमत 1,299 रुपए रखी गयी है। इसमें आपको AMOLED डिस्प्ले के साथ लगभग 20 …

ImageXiaomi Smarter Living 2021 इवेंट: Mi Smart Band 5, Mi Watch, Mi Smart Bulb हुए लांच

शाओमी ने आज अपने वार्षिक Smarter Living इवेंट को ऑनलाइन आयोजित करके इंडिया में एक साथ 4 AIoT डिवाइसों को लांच किया है। इवेंट में Mi Watch Revolve, Mi band 5, Smart spekaer, स्मार्ट बल्ब और आटोमेटिक सोप डिस्पेंसर को पेश किया है। इन सभी डिवाइसों के साथ कंपनी ने अपने एको सिस्टम के बारे …

ImagePrime Video ने किया कन्फर्म – आ रहा है Mirzapur सीज़न 3, साथ ही फिर लौटेंगे ये सभी शो

OTT चैनलों की ज़बरदस्त तकरार में सबसे ज़्यादा फायदा दर्शकों को मिलने वाला है। 2024 में दर्शकों अपने साथ जोड़े रखने के लिए Amazon Prime Video ने भरपूर मनोरंजन का बंदोबस्त किया है। मुंबई में एक प्रेस इवेंट में Amazon Prime Video ने इस साल आने वाले 69 शो और फिल्मों की घोषणा की है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.