Xioami Mi Ultra, Mi Lite, Mi 11 Pro और Mi Band 6 को लांच करने के बाद कंपनी ने आज अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Mi Mix Fold को लांच कर दिया है। यह डिवाइस Samsung Galaxy Fold जैसे डिजाईन के साथ पेश किया है। फोल्डेबल डिजाईन के अलावा फोन में आपको लिक्विड लेंस, 108MP प्राइमरी सेंसर, 4 स्पीकर, 5020mah बैटरी के अलावा 67W फ़ास्ट चार्जिंग, 16GB रैम और स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट जैसे फ्लैगशिप फीचर भी दिए गये है।
Xiaomi Mi MIX Fold के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Xiaomi Mi MIX Fold |
---|---|
माप और वजन | Folded: 173.2mm x 69.8mm x 17.2mm Unfolded: 173.2mm x 133.4mm x 7.62mm; 317g (Black) / 332g (Ceramic) |
डिस्प्ले | Inside: 8-inch flexible AMOLED WQHD+ resolution (2480 x 1860), 60Hz refresh rate, 120Hz touch sampling rate, 600 nits peak brightness, Dolby Vision, HDR10+
Outside: 6.5-inch AMOLED, 2520 x 840 resolution, 90Hz refresh rate, 180Hz touch sampling rate, 900 nits peak brightness, HDR 10+ |
प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 888 with Adreno 660 |
मेमोरी | 12/16GB LPDDR5 RAM + 256/512GB UFS 3.1 storage |
बैटरी एंड चार्जिंग | 5,020mAh battery with 67W wired fast charging; No wireless charging |
रियर कैमरा | 108MP HM2 sensor + 13MP 123° ultrawide + 8MP Liquid lens with 3x optical zoom (80mm focal length) and macro ability (3cm radius) |
फ्रंट कैमरा | 20MP |
अन्य | Qualcomm Snapdragon X60 integrated modem
5G bands: n1/n3/n5/n7/n8/n20/n28/n38/n40/n41/n77/n78/n79 |
सॉफ्टवेयर | MIUI 12 ( एंड्राइड 11) |
कलर | Black, Ceramic |
Xiaomi Mi Mix Fold के फीचर
डिवाइस की डिस्प्ले की बात करे तो यहाँ 8.01-इंच की 1440 पिक्सेल OLED टेबलेट साइज़ की डिस्प्ले मिलती है। जबकि एक्सटर्नल AMOLED डिस्प्ले 6.52-इंच स्क्रीन साइज़ और 2520×840 पिक्सेल रेज़ोलुशन के साथ आती है। एक्सटर्नल डिस्प्ले जहाँ 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है वही पर इंटरनल डिस्प्ले 60Hz के सपोर्ट के साथ ही आती है।
फोटोग्राफी के लिए फ़ोन में रियर साइड आपको 108MP Samsung ISOCELL HM2 सेंसर 13MP अल्ट्रावाइड लेंस के साथ मिलता है। सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट सेंसर मिलता है। कंपनी ने फोन में अपनी खुद की बनाई गयी इमेज सिग्नल प्रोसस्सिग्न Surge C1 चिप का इस्तेमाल किया है।
फोन को स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। पॉवर कल इए फोन में 5020 की दो बैटरी दी गयी है जो 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ सिर्फ 37 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।
Mi Mix Fold की कीमत और उपलब्धता
फोन को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ 9,999 युआन की कीमत में पेश किया गया है। इसके आलवा 12GB+512GB मॉडल को 10,999 युआन की कीमत में जबकि टॉप मॉडल यानि 16GB रैम ऑप्शन को 12,999 युआन की कीमत में लांच किया है।
शाओमी ने अभी के लिए डिवाइस को सिर्फ चीन के मार्किट में पेश किया है और इसके ग्लोबली लांच किये जाने से जुडी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।