चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में रविवार को अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की बजाय का 5G वेरियंट ही ग्लोबली लॉन्च किया है। कंपनी ने येही फोन पिछले साल चीन में भी पेश किया था। शाओमी की इस फ्लैगशिप डिवाइस में आपको स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ X50 मॉडेम मिलता है जो इसको 5G अनुकूल बनाता है।
Mi Mix 3 5G के मुख्य आकर्षण:
- 5G सपोर्ट
- स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट
- स्लाइडर कैमेरा सेटअप
यह भी पढ़िए: MWC 2019 में लांच हुआ 5 रियर कैमरे वाला Nokia 9 PureView
Xiaomi Mi Mix 3 के फीचर
The #5G era has arrived!
The @Qualcomm #Snapdragon855 processor and #MiMIX3 come together for one powerful 5G experience. #5GIsHere pic.twitter.com/whFTUuxOLf
— Mi @ #MWC19 (@xiaomi) February 24, 2019
शाओमी की इस लेटेस्ट डिवाइस में आपको सामने की तरफ 6.39-इंच की FHD+ सैमसंग की AMOLED 2340×1080 रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी गयी है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 रखा गया है। यह डिवाइस आपको शाओमी के मैग्नेटिक स्लाइडर सेटअप के साथ मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए आपको पीछे की तरफ 12MP+12MP का ड्यूल कैमरा सेटअप 960 FPS स्लो-मो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ मिलता है। सामने की तरफ आपको 24MP + 2MP का ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है।
प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर आपको आपको X50 मॉडेम के साथ स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने यहाँ पर दावा किया है की यह चिपसेट सिंगल-कोर परफॉरमेंस में 45% बढ़ोतरी देखने को मिलती है।और जहाँ पर 5G स्पीड की बात है तो शाओमी ने कहा है की यह 6GHz सिग्नल को सपोर्ट करती है जो गीगाबिट-क्लास की डाउनलोड स्पीड प्रदान करता है।
हम उम्मीद करते है की 10GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प भी दिया जा सकता है। सामान्य बात करे तो 8GB/6GB रैम और 256GB/128GB स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। बड़ी स्क्रीन को पॉवर देने के लिए यहाँ पर क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 3800mAh बैटरी दी गयी है।
Xiaomi Mi Mix 3 5G की कीमत और उपलब्धता
Mi Mix 3 5G की सेल मई महीने में शुरू होगी जहाँ पर इसकी शुरूआती कीमत $599 तय की गयी है। यह डिवाइस Mi.com, Mi स्टोर और कुछ चुंनिंदा रिटेलर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। एक बार इंडिया में 5G नेटवर्क पूरी तरफ से उपलब्ध होने क्र बाद यह डिवाइस इंडिया में भी पेश की जा सकती है।
Xiaomi Mi Mix 3 5G Sकी स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Mi Mix 3 5G |
डिस्प्ले | 6.39-इंच FHD+ सैमसंग की AMOLED डिस्प्ले, 2340 x 1080p, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो |
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 855 ओक्टा-कोर, X50 मॉडेम, Adreno 640 |
रैम | अभी घोषित नहीं |
इंटरनल स्टोरेज | अभी घोषित नहीं |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 9 पाई आधारित MIUI |
रियर कैमरा | 12MP + 12MP |
फ्रंट कैमरा | 24MP + 2MP |
अन्य | Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ड्यूल-बैंड, WiFi डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.0, GPS, NFC, GLONASS, BDS, USB टाइप-C 1.0, गोरिल्ला ग्लास, फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, कंपास, बैरोमीटर |
बैटरी | 3800mAh |
कीमत | अभी घोषित नहीं |