Xiaomi Mi LED Smart Bulb रिव्यु (समीक्षा) : किफायती कीमत में स्मार्ट-मूड लाइटिंग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi Mi LED Smart Bulb (10W) अब इंडिया में अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर 1,299 रुपए की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस किफायती कीमत के साथ ये स्मार्ट बल्ब इस स्मार्ट बल्ब सेगमेंट में काफी अच्छे विकल्प के तौर पर पेश किया है जिसके इस्तेमाल के लिए आपको डेडिकेटेड हब की भी जरूरत नहीं होगी। (Xiaomi Mi LED Smart Bulb Read in English)

तो, क्या ये स्मार्ट बल्ब आपको खरीदना चाहिए? और क्या ये Phillips Hue से बेहतर है? हमने इन्ही सवालों के जवाब के लिए बल्ब को 2 हफ्ते तक इस्तेमाल किया और अब इसके रिव्यु के साथ आपको बताते है की क्या यह Xiaomi का एक अच्छा प्रोडक्ट साबित होता है?

यह भी पढ़िए: OnePlus 7 Pro के 9 बेहतरीन विकल्प जिनको आप खरीद सकते है

Mi LED Smart Bulb की कीमत और स्पेसिफिकेशन

प्रोडक्ट Mi Smart LED Bulb
ब्राइटनेस 10W, 800 lumens
कलर 16 मिलियन
बेस सॉकेट E27 (Threaded)
माप और वजन 5.5 x 5.5 x 12 cm; 172 ग्राम
Wi-Fi 2.4GHz
प्लेटफार्म एंड्राइड/ iOS
कीमत 1299 रुपए (Flipkart, Amazon, Mi.com)

Mi LED Smart Bulb रिव्यु: डिजाईन और बॉक्स कंटेंट

Mi LED Smart Bulb साइज़ में तो अन्य 10W बल्ब की तरह ही है जिसकी बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छी है। इंडिया में यह सिर्फ ग्रे कलर ऑप्शन में मिलता है जो देखने में थोडा कम अच्छा लगता है लेकिन इस्तेमाल करने में कलर से क्या लेना-देना। Xiaomi अपने इस स्मार्ट बल्ब को E27 होल्डर के साथ बेच रही है लेकिन इंडियन मार्किट में 2-पिन B22 होल्डर का ज्यादा इस्तेमाल होता है तो वो अलग से खरीदना पड़ेगा।

अगर आपके घर में E27 होल्डर नहीं है तो अप B22 पिन कनेक्टर आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन लोकल स्टोर के खरीद सकते है। वैसे तो कनेक्टर काफी कम कीमत में मिल जाता है लेकिन इस से बल्ब की लम्बाई थोडा बढ़ जाती है फिर भी आप आसानी से इसको अलग-अलग लैम्प्स में लगा सकते है।

जैसा शुरू में बताया है मैंने Xiaomi Mi LED स्मार्ट बल्ब किसी भी तरह से सस्ती वाली फील नहीं देता है। ख़ास कर Xiaomi ने यहाँ 11 साल की लम्बी लाइफ बताई है वैसे तो बल्ब की लेकिन वार्रेंटी सिर्फ 6 महीने की ही दी है।

यह भी पढ़िए: Tata Sky Binge रिव्यु: सिर्फ टीवी नहीं स्ट्रीमिंग सर्विस भी मिलेंगी फ्री

Mi LED Smart Bulb समीक्षा: सेटअप प्रोसेस

Mi LED स्मार्ट बल्ब का सेटअप प्रोसेस काफी आसान है। आपको अपने स्मार्टफोन में Mi Home एप्लीकेशन को डाउनलोड करके Mi अकाउंट में साइन-इन करना है। एकबार बल्ब को पॉवर-सोर्स से कनेक्ट करने के बात एप्लीकेशन अपने आप ही बल्ब को सर्च करके आपको एक बेसिक सेट-अप प्रोसेस के तहत बल्ब को अलग-अलग नाम देने का फीचर इसको फोन में ऐड कर देती है।

आप अपने स्मार्ट बल्ब को गूगल अस्सिस्टेंट और अलेक्सा पर अलग-अलग नाम रख सकते है और हम आपको नाम को छोटा और ईजी करने का ही सुझाव देंगे जैसे नाईट-लाइट या लाइट-बल्ब आदि।

सेटअप के दौरान या बाद में भी आपको अपने बल्ब को फ्रेंड्स और फॅमिली के साथ शेयर करने का भी ऑप्शन मिलता है। आप जिनके साथ भी इसको शेयर करेंगे वो भी इस बल्ब को अपने गूगल अस्सिस्टेंट, अलेक्सा अकाउंट से कण्ट्रोल कर सकते है।

अगर आप पूरा प्रोसेस दोबारा शुरू करना चाहते है तो सिर्फ Mi LED स्मार्ट बल्ब को 5 बार ऑफ/ऑन करना है। आप Mi LED स्मार्ट बल्ब अलग-अलग कलर में चमकने लगता है और फैक्ट्री-सेटिंग्स पर रिसेट हो जाता है।

आप अपने Mi Home स्मार्ट बल्ब को गूगल अस्सिस्टेंट से लिंक करने के लिए Mi Hone अकाउंट को Google Home एप्प से कनेक्ट कर सकते है या Mi Home Skill को Amzon Alexa एप्प में से ऑन कर सकते है।

Mi LED स्मार्ट बल्ब रिव्यु: परफॉरमेंस

चलिए अब बात करते है Mi LED बल्ब के परफॉरमेंस की।

Xiaomi के स्मार्ट बल्ब में काफी अधिक संख्या में कलर दिए गये है। Xiaomi की Mi App में एक बड़ा पैलेट दिया गया है जिसमे आप अपनी ऊँगली को कलर-लाइन पर इधर से उधर करते हुए अपनी पसंद का कलर चुन सकते है और बल्ब उसी रंग में रोशन हो जायेगा। इसके साथ ही अपने मनपसन्द कलर को सेव भी करके रख सकते है। और इन सब से भी बेहतर यहाँ पर ‘Flow” आप्शन भी दिया गया है ताकि रंग अपने आप थोड़ी थोड़ी डेट में बदलता रहे।

इसी के साथ यहाँ Philips Hue से आगे निकलते हुए Mi Bulb में Candle Flicker, Romantic जैसे कुछ लाइटिंग प्रीसेट दिए गये है जो कलर कॉम्बिनेशन के जरिये Sunset या Sunrise जैसे 15 मिनट के लिए लाइट डिम/ब्राइट कर सकते है। हम यहाँ पर उम्मीद करते है की आगे यूजर को कस्टम सीन का भी सपोर्ट देखने को मिलेगा।

जब आप Alexa या Google Assistent के द्वारा कलर कंट्रोल करते है तो ऑप्शन तो काफी सीमित है लेकिन इनकी एक्यूरेसी खुद से Mi Home App के द्वारा कलर चुनने से काफी बेहतर है।

Xiaomi के स्मार्ट LED Blub का ब्राइटनेस कण्ट्रोल फीचर भी काफी आकर्षक है लेकिन कुछ कलर उतना डिम नहीं हो पाते जितना हम उम्मीद करते है पर कीमत को देखते हुए इतनी छोटी चीज को कमी बताना भी थोडा सही नहीं लगता है। पर ये बताना इसलिए जरूरी है क्योकि थोडा महंगे Philips Hue में ऐसा देखने को नहीं मिलता है।

Mi LED Blub में आपको बेसिक IFTTT ऑटोमेशन ऑप्शन और बल्ब के ऑन/ऑफ होने की टाइमिंग को भी सेट करने का सपोर्ट मिलता है।

Mi LED Smart Bulb रिव्यु (समीक्षा): Philips Hue से बेहतर?

1299 रुपए की कीमत में Xiaomi Mi Smart LED Bulb एक काफी अच्छी वैल्यू फॉर मनी डिवाइस साबित होती है। वैसे ये Philips Hue से अच्छा तो नहीं है लेकिन ज्यादा पीछे भी नहीं है। इसमें आपको लगभग सभी फीचर मिलते है जो आपके हर टास्क को पूरा करते है।

कुल मिलकर कीमत को देखते हुए और Philips Hue को इस्तेमाल करने के लिए आपको एक अलग Hub में पैसे लगाने पड़ेंगे तो हम Xiaomi Mi LED Smart Bulb को एक बेहतर स्मार्ट बल्ब साबित करता है।

खूबियाँ

  • काफी अधिक फीचर
  • नो-हब रिक्वायर्ड
  • गूगल अस्सिस्टेंट और अलेक्सा अस्सिस्टेंट का सपोर्ट

कमियाँ

  • B22 होल्डर ऑप्शन उपलब्ध नहीं
  • सिर्फ 6 महीने की वारंटी

Related Articles

ImageiQOO Z7 5G vs Poco X5 5G: 20,000 रूपए में कौन सा स्मार्टफोन बेहतर ?

मार्च के महीने में ही भारतीय बाज़ार में दो नए बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च हुए। इनमें iQOO Z7 5G और Poco X5 5G के नाम शामिल हैं। दोनों की शुरूआती कीमत 20,000 रूपए से कम ही है और दोनों में दो स्टोरेज वैरिएंट पेश किये हैं। आइये जानते हैं कि इनमें से इस बजट में …

ImageXiaomi Smarter Living 2021 इवेंट: Mi Smart Band 5, Mi Watch, Mi Smart Bulb हुए लांच

शाओमी ने आज अपने वार्षिक Smarter Living इवेंट को ऑनलाइन आयोजित करके इंडिया में एक साथ 4 AIoT डिवाइसों को लांच किया है। इवेंट में Mi Watch Revolve, Mi band 5, Smart spekaer, स्मार्ट बल्ब और आटोमेटिक सोप डिस्पेंसर को पेश किया है। इन सभी डिवाइसों के साथ कंपनी ने अपने एको सिस्टम के बारे …

ImageRedmi Y3 और Redmi 7 हुए AI ड्यूल कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xioami ने आज इंडिया में अपनी 2 डिवाइसों को लांच किया है। सेल्फ़ी-सेंट्रिक Redmi Y3 के साथ-साथ लोकप्रिय Redmi सीरीजके लेटेस्ट अपग्रेड Redmi 7 को भी पेश कर दिया है। दोनों ही डिवाइसें अपने पिछले वर्जन की तुलना में आकर्षक अपग्रेड कही जा सकती है। तो चलिए डालते है इन दोनों ही फ़ोनों पर एक नज़र: यह …

ImageInfinix Smart 8 रिव्यु; क्या 7,000 से कम में बेस्ट है ये फ़ोन ?

Infinix ने Smart 8 सीरीज़ में दूसरा स्मार्टफोन और साल 2024 में अपना पहला डिवाइस Infinix Smart 8 भारतीय बाज़ार में उतार दिया है। ये फ़ोन दिसंबर 2023 में आये Infinix Smart 8 HD से थोड़ा अलग है, जिसे मात्र 6,299 रुपए में पेश किया गया था। इस नए Smart 8 की कीमत इससे कुछ …

ImageHonor Choice Watch रिव्यु: कम कीमत में अच्छा अनुभव

Honor ने हाल ही में अपने फ़ोन Honor X9b के साथ अपनी पहली नयी Honor Choice Watch भी लॉन्च की। Honor की ये एंड्राइड स्मार्टवॉच एक बजट वियरेबल है, जिसमें कई बेहतरीन फ़ीचर मौजूद हैं। इस स्मार्टवॉच में फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग के लिए SpO2, हार्ट रेट सेंसर, कैलोरी ट्रैकर, कई एक्सरसाइज़ और ब्लूटूथ कॉलिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.