Xiaomi Mi CC9 सीरीज को चीन में लांच कर दिया गया है। इस नयी सीरीज के तहत Mi CC9, Mi CC9e और Mi CC9 Meitu Edition को पेश किया है। इसमें भी अन्य शाओमी फ़ोनों की तरह ग्रेडिएंट बैक दी गयी है जबकि सामने की तरफ वाटर-ड्राप नौच, 32MP सेल्फी कैमरा और पीछे 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है तो चलिए नज़र डालते है इस तीनो ही फ़ोनों के फीचरों पर:
यह भी पढ़िए: Google Pixel 3a XL रिव्यु: मिड-रेंज डिवाइस सही साबित होती है?
Xiaomi Mi CC9 सीरीज की कीमत
मॉडल | Mi CC9 | Mi CC9e | Mi CC9 Meitu edition |
4GB+64GB | RMB 1,299 (लगभग 13,000 रुपए) | ||
6GB+64GB | RMB 1,799 (लगभग 18,000 रुपए) | RMB 1,399 (लगभग 14,000 रुपए) | |
6GB+128GB | RMB 1,999 (लगभग 20,000 रुपए) | RMB 1,599 (लगभग 16,000 रुपए) | |
8GB+256GB | RMB 2,599 (लगभग 26,000 रुपए) |
Mi CC9 और Mi CC9 Meitu कस्टम एडिशन फोन की पहली सेल 5 जुलाई से चीन में उपलब्ध हो जायेगा। जबकि Mi CC9e की सेल 9 जून को शुरू की जाएगी। अभी के लिए तो उम्मीद यही है की ये सीरीज इंडिया में भी देखने को मिल सकती है।
Xiaomi Mi CC9 के फीचर
Xiaomi ने इवेंट की शुरुआत में ही Planet BLue, White Lover और Dark Prince जैसे अलग-अलग प्रिस्माटिक कलर को पेश किया। सामने की तरह यहाँ 6.39-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले छोटे से वाटर-ड्राप नौच के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ 6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 48MP कैमरा सेंसर (f/1.9 अपर्चर) के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, और 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। सामने की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा सेंसर भी मिलता है। इस कैमरा सेटअप में डेडिकेटेड सुपर नाईट मोड, पोर्ट्रेट मोड, 4K विडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ 960fps स्लो-मो विडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
अन्य फीचर में, यहाँ 4,030mAh की बड़ी बैटरी, फेस रिकग्निशन, इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, गेम टर्बो 2.0 मोड, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप-C, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi, के साथ यहाँ एंड्राइड 9 आधारित MIUI 10 स्किन दी गयी है।
Xiaomi Mi CC9 के फीचर
CC9e में आपको स्टैण्डर्ड मोड जैसे ही स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है सिर्फ कुछ अंतर के साथ। सामने की तरफ 6.08-इंच की HD+ AMOLED डिस्प्ले यहाँ मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 655 ओक्टा-कोर चिपसेट दिखाई देती है जिसके साथ 4GB रैम का सपोर्ट भी मिलता है।
Xiaomi Mi CC9 Meitu एडिशन के फीचर
Meitu Eidition मुख्य तौर पर विडियो-रिकॉर्डिंग पसंद करने वाले यूजरों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। यहाँ पर AI लो लाइट पोर्ट्रेट मोड, मूवी पोर्ट्रेट, और फुल-बॉडी ब्यूटी फ़िल्टर का सपोर्ट मिलता है। यह मॉडल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ मिलता है जिसमे पीछे वाइट ग्रेडिएंट कलर दिया गया है। अन्य स्पेसिफिकेशन यहाँ Mi CC9 के जैसे ही है।
Xiaomi Mi CC9 series Specifications
मॉडल | Mi CC9 | Mi CC9e | Mi CC9 Meitu edition |
डिस्प्ले | 6.39-इंच sAMOLED HD+, गोरिल्ला ग्लास 5 | 6.01-इंच sAMOLED FHD+, गोरिल्ला ग्लास 5 | 6.39-इंच sAMOLED HD+, गोरिल्ला ग्लास 5 |
प्रोसेसर | 2.2GHz ओक्टा-कोर SD710, Adreno 616 | 2.0GHz ओक्टा-कोर SD665, Adreno 610 | 2.2GHz ओक्टा-कोर SD710, Adreno 616 |
रैम | 6GB | 4GB/6GB | 8GB |
स्टोरेज | 64GB/128GB, microSD, 256GB तक बढ़ा सकते है | 64GB/128GB, microSD, 256GB तक बढ़ा सकते है | 256GB, microSD, 256GB तक बढ़ा सकते है |
बैटरी | 4030mAh, 18W फ़ास्ट चार्जर | 4030mAh, 18W फ़ास्ट चार्जर | 4030mAh, 18W फ़ास्ट चार्जर |
फ्रंट कैमरा | 32MP, f/2.0 | 32MP, f/2.0 | 32MP, f/2.0 |
रियर कैमरा | 48MP (f/1.9) +8MP (f/2.2) +2MP (f/2.4) | 48MP (f/1.9) +8MP (f/2.2) +2MP (f/2.4) | 48MP (f/1.9) +8MP (f/2.2) +2MP (f/2.4) |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 | एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 | एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 |