Xiaomi Mi Band 5 हुआ बड़ी डिस्प्ले और 11 नए मोड्स के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने आज चीन में अपने लोकप्रिय Mi Band के नए वर्जन यानि Mi Band 5 को लांच कर दिया है। यहाँ पर Mi Band 4 के मुकाबले आपको बड़ी डिस्प्ले, नया चार्जिंग मेथड और बेहतर हेल्थ फीचरों के साथ पेश किया है। तो चलिए नज़र डालते है इस आकर्षक स्मार्टबैंड के फीचरों पर:

Xiaomi Mi Band 5 के फीचर

कंपनी ने पिछली बार की ही यहाँ यहाँ भी कलर OLED पैनल का इस्तेमाल किया है। Mi Band 5 में 20% बड़ी डिस्प्ले 1.2-इंच के साइज़ के साथ आती है। इसके साथ यहाँ आपको 100 से भी ज्यादा कस्टम एनिमेटेड वाच फेस का भी सपोर्ट दिया है जो काफी ज्यादा आकर्षक नज़र आते है।

Mi Band 5 में आपको नए तरह से चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है जिसमे आप अपनी डिवाइस को मैग्नेटिक डॉक पर रख कर चार्ज कर सकते है। Bnad 4 की तुलना में इस बार अब आप हार्ट रेट के ठीक नीचे दिए गये पिन के जरिये डिवाइस को चार्ज कर सकते है।

अब बात करते है हेल्थ ट्रैकिंग की तो यहाँ आपको 11 नए फिटनेस ट्रैकिंग मोड दिए गये है। इसके अलावा महिलाओं के लिए यहाँ पर पीरियड्स को भी ट्रैक करने का फीचर यहाँ मिलता है। स्लीप ट्रैकिंग अब आपकी REM साइकिल पर भी नज़र रखेगी। Mi Band 5 में कंपनी ने पहली बार PAI का भी फीचर दिया है ताकि आप अपनी फिटनेस पर और भी बेहतर तरीके से काम कर सके।

इसके अलावा Band 5 में रिमोट कैमरा ट्रिगर, NFC पेमेंट, 5ATM रेसिस्टेंट, और ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर भी शामिल किये गये है।

Xiaomi Mi Band 5 की कीमत और उपलब्धता

शाओमी ने Mi Band 5 को चीन में लांच कर दिया है जिसकी सेल 18 जून से शुरू हो जाएगी। Mi Band 5 को 2 मॉडल में पेश किया है जिनकी कीमत क्रमश: 189 युआन (NFC के बिना) और 229 युआन (NFC के साथ) रखी गयी है।

Related Articles

ImageiQOO Z9 रिव्यु: 20,000 के बजट में पावरफुल परफॉरमेंस

किफ़ायती स्मार्टफोन के बाज़ार में संघर्ष बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सभी प्रतियोगी फोनों को पीछे छोड़ते हुए एक ऐसा फ़ोन बाज़ार में लाना जिसमें परफॉरमेंस, बेहतर कैमरा क्वालिटी और स्टाइलिश डिज़ाइन सब कुछ मिले, ये काफी मुश्किल काम है। हालांकि पिछले कुछ समय से iQOO हर बदलते साल के साथ अपने किफ़ायती और …

ImageMi Smart Band 5 होगा 29 सितम्बर को इंडिया में लांच, Mi watch भी हो सकती है पेश

Mi Smart Band 5 को भारत में 29 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका खुलासा अमेज़न ने एक माइक्रोसाइट से किया। नए Mi Smart Band 5 को पहले ही जून महीने में चीन के मार्केट में पेश किया जा चुका है। Band 5 में बड़ी कलर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Xiaomi ने इसके अलावा …

ImageXiaomi Smarter Living 2021 इवेंट: Mi Smart Band 5, Mi Watch, Mi Smart Bulb हुए लांच

शाओमी ने आज अपने वार्षिक Smarter Living इवेंट को ऑनलाइन आयोजित करके इंडिया में एक साथ 4 AIoT डिवाइसों को लांच किया है। इवेंट में Mi Watch Revolve, Mi band 5, Smart spekaer, स्मार्ट बल्ब और आटोमेटिक सोप डिस्पेंसर को पेश किया है। इन सभी डिवाइसों के साथ कंपनी ने अपने एको सिस्टम के बारे …

ImageXiaomi Mi Mix Fold हुआ स्नैपड्रैगन 888 और 108MP कैमरा सेंसर के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xioami Mi Ultra, Mi Lite, Mi 11 Pro और Mi Band 6 को लांच करने के बाद कंपनी ने आज अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Mi Mix Fold को लांच कर दिया है। यह डिवाइस Samsung Galaxy Fold जैसे डिजाईन के साथ पेश किया है। फोल्डेबल डिजाईन के अलावा फोन में आपको लिक्विड लेंस, 108MP प्राइमरी …

ImageXiaomi Mi 10T और Mi 10T Pro हुए 144Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

शाओमी ने आज अपनी लेटेस्ट Mi 10T सीरीज को आज लांच कर दिया है जिसमे आपको Mi 10T, Mi 10T Pro और Mi 10T Lite देखने को मिलते है। Mi 10T और 10T Pro में आपको लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ 144Hz डिस्प्ले और 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गयी है तो चलिए …

Discuss

Be the first to leave a comment.