शाओमी ने मंगलवार के दिन स्पेन में अपने एंड्राइड वन स्मार्टफोन Mi A2 और Mi A2 Lite को लांच किया है। इस घोषणा के बाद कंपनी यह जानकारी भी साझा की Mi A2 को इंडिया में भी पेश किया जायेगा। वैसे अभी Mi A2 Lite को इंडिया में पेश करने की योजना नहीं है। बता दें कि शाओमी Mi A2 चीन में लॉन्च किए गए Mi 6X का एंड्रॉयड वन वेरिएंट है।
आज ताज़ा प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 8 अगस्त को इंडिया में Mi A2 को पेश करने के लिए तैयार है। यह डिवाइस एंड्राइड वन सपोर्ट के साथ-साथ ड्यूल कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ पेश की गयी है जिसकी कीमत 249 यूरो से शुरू होती है।
Mi A2 की खासियत:
- एंड्राइड वन
- ड्यूल कैमरा
- फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक
- किफायती कीमत
यह भी पढ़िए: संगीत सुनने के लिए बेस्ट म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्लीकेशन
Xiaomi Mi A2 के फीचर
जैसा ऊपर हम बता चुके है की यह डिवाइस Mi 6X का एंड्राइड वन वर्जन है। यहाँ पर आपको सामने की तरफ 5.99-इंच FHD+डिस्प्ले 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 2.5D कर्व ग्लास के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में स्नैपड्रैगन 660 के साथ डिवाइस में 4GB/6GB LPDDR4x रैम एवं 32GB/64GB/128GB eMMC 5.1 स्टोरेज की सुविधा दी गयी है। चिपसेट के साथ आपको Adreno 512 GPU तथा X12 LTC मॉडेम भी दिया गया है।
शाओमी ने Mi A2 के कैमरे के बारे में काफी उत्साहित होकर बात की है की कैमरा इस फोन का मुख्य आकर्षण है। Mi 6X में आपको AI-पोवेरेड 12MP+20MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी दावा करती है की डे-लाइट में 12MP का सेंसर मुख्य सेंसर की तरह इस्तेमाल होगा जबकि लो-लाइट शूटिंग में 20MP सेंसर को प्राइमरी सेंसर के रूप में उपयोग करेगा।
यह भी पढ़िए: Honor 9N का फर्स्ट इम्प्रैशन : साबित होगा Honor 9 Lite से बेहतर?
20MP सेंसर फोन में f/1.75 अपर्चर और 2μm पिक्सेल साइज़ के साथ दिया गया है जो लो-लाइट में बेहतर इमेज लेने में मदद करेगा। इसके अलावा सेल्फी और विडियो कालिंग के लिए 20MP का Sony IMX376 कैमरा सेंसर, सॉफ्ट LED फ़्लैश के साथ दिया गया है। पोर्ट्रेट मोड फ्रंट और रियर दोनों कैमरा में सपोर्टेड है।
यहाँ पर 3,010mAh की बैटरी दी गयी है क्विक चार्ज सपोर्ट से साथ पेश की गयी है। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में, ड्यूल-सिम स्लॉट, 4G VoLTE , ब्लूटूथ, Wi-Fi और GPS दिए गये है। Mi A2 में आपको भविष्य में एंड्राइड P अपग्रेड के अलावा गूगल ने नए नेविगेशन जेस्चर का सपोर्ट भी मिल सकता है।
Xiaomi Mi A2 की कीमत और उपलब्धता
स्पेन में लांच इवेंट के दौरान शाओमी Mi A2 के 4GB रैम और 32GB स्टोरेज वरिएन्त की कीमत 249 यूरो (लगभग 20,000 रुपए) तथा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वरिएन्त की कीमत 279 यूरो (लगभग 22,500 रुपए) रखी गयी है। Mi A2 के शीर्ष वरिएन्त की कीमत 349 यूरो (लगभग 28,100 रुपए) तय की गयी है। यहाँ उम्मीद यही की कंपनी इस डिवाइस को इंडिया में किसी और कीमत के साथ लांच कर सकता है।