Xiaomi Mi A2 FAQ (हिंदी में): मिलेगा आपके सभी सवालो का जवाब

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने हाल ही अपने स्टॉक एंड्राइड सॉफ्टवेयर वाले Mi A1 के अपग्रेड वर्जन Mi A2 को 8 अगस्त को इंडिया में लांच कर दिया है। स्पेन में ग्लोबल लांच के बाद इस डिवाइस को इंडिया में सिर्फ 16,999 रुपए की कीमत पर पेश किया गया है। A2 में आपको स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की सुविधा के साथ 3010mAh की बैटरी भी दी गयी है।

यह डिवाइस आपको 16 अगस्त को 12:00 बजे Amazon.in पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हम सभी शाओमी की फ़्लैश से भली-भांति परिचित है। इसलिए आप यही सोच रहे होंगे की यह फोन इस लायक है की आप फ़्लैश सेल का इन्तजार करे यह Mi A2 के अन्य विकल्प पर विचार करे। आपके इन्ही सवालों का जवाब देने के लिए हम आपके द्वारा पूछे गये सभी प्रश्नों को एक जगह पर लाकर आपको उपयुक्त जवाब देंगे। सभी जवाबों को जानने के बाद आपको यह साफ़ हो जायेगा की आपको यह डिवाइस लेनी चाहिए या नहीं।

Xiaomi Mi A2 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Xiaomi Mi A2
डिस्प्ले 5.99-इच FHD+ (2160 x 1080), 18:9 डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास 3
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
रैम 4GB LPDDR 4X
आंतरिक स्टोरेज 64GB eMMC 5.1
सॉफ्टवेयर  एंड्राइड ओरियो 8.1
प्राथमिक कैमरा 20MP +12MP
सेकेंडरी कैमरा 20MP, 1080p विडियो
बैटरी 3,010mAh
माप 158.7 x 75.4 x 7.3 mm
अन्य 4G VoLTE, Wifi, ब्लूटूथ, GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, USB टाइप-C पोर्ट
प्राइस  16,999 रुपए

 

Xiaomi Mi A2 की कीमत और उपलब्धता

  • शाओमी Mi A2 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज विकल्प को सिर्फ 16,999 रुपए की कीमत में लांच किया है
  • Mi A2 9 अगस्त से प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध होगा जिसकी पहली सेल 16 अगस्त से शुरू होगी।

Xiaomi Mi A2 का डिजाईन और बिल्ड

प्रश्न: Xiaomi Mi A2 का डिजाईन कैसा है?

उत्तर: Xiaomi Mi A2 में आपको आज के ट्रेंड के मुताबिक18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 5.99-इंच की 2160X1080p रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी गयी है जिसकी पिक्सेल डेंसिटी 403ppi रखी गयी है। डिस्प्ले के साथ आपको गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दी गयी है तथा डिस्प्ले के ऊपर और नीचे की तरफ आपको पर्याप्त बेज़ेल देखने को मिलेंगे।

वॉल्यूम बटन और पॉवर बटन दायें किनारे पर दिए गये है क्योकि बायीं तरफ आपको ड्यूल सिम स्लॉट दिया गया है। नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल और टाइप-C पोर्ट मिलता है जबकि ऊपर की तरफ आपको IR ब्लास्टर दिया गया है।

पीछे की तरफ देखने पर आपको वर्टीकल ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जो थोडा रेड्मी नोट 5 प्रो की तरफ थोडा उठा हुआ है. दोनों कैमरा सेंसर के बीच में आपको LED फ़्लैश भी मिलती है। पीछे की तरफ घुमावदार मेटल बैक पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर और Mi की ब्रांडिंग भी दी गयी है।
शाओमी अपनी डिवाइसों के डिजाईन को लेकर काफी कम बदलाव करता है लेकिन Mi A1 की तरह Mi A2 भी एक्सटर्नल लुक्स के हिसाब से काफी अच्छा दिखाई पड़ता है।

प्रश्न: Xiaomi Mi A2 की बिल्ड क्वालिटी कैसी है?

उत्तर: Mi A2 की बिल्ड क्वालिटी अपने प्राइस के हिसाब से काफी अच्छी है।

प्रश्न: Xiaomi Mi A2 का डिस्प्ले कैसा है?

उत्तर: शाओमी में आपको आज के ट्रेंड के अनुरूप 18:9 रेश्यो वाली IPS LCD डिस्प्ले डी गयी है। डिस्प्ले में आपको काफी बेहतर व्यू एंगल के साथ बेहतर डायनामिक रेंज मिलती है। ब्राइटनेस को लेकर भी कोई परेशानी सामने नहीं आती है लेकिन आउटडोर इस्तेमाल में आपको फुल ब्राइटनेस का ही इस्तेमाल करना पड़ेगा।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi A2 के लिए आकर्षक बैक कवर, केस और स्क्रीन प्रोटेक्टर

प्रश्न: क्या Xiaomi Mi A2 वाटर रेसिस्टेंट है?

उत्तर: नहीं, Xiaomi MI A2 वाटर रेसिस्टेंट नहीं है।

प्रश्न: क्या Xiaomi Mi A2 के साथ बैक कवर और स्क्रीन प्रोटेक्टर दिया गया है?

उत्तर: शाओमी ने यहाँ पर डिवाइस के साथ सामान्य क्वालिटी का TPU बैक कवर दिया है जो बाहर की तरफ उठे कैमरा सेटअप को भी समान करता है लेकिन स्क्रीन प्रोटेक्टर नहीं दिया गया है यह आपको बाजार से ही खरीदना पड़ेगा।

Xiaomi Mi A2 का प्रदर्शन और स्टोरेज

प्रश्न: Xiaomi Mi A2 में आपको कितना इंटरनल स्टोरेज स्पेस फ्री मिलता है?

उत्तर: 64GB वरिएन्त में आपको लगभग 54GB स्टोरेज आपके उपयोग के लिए मिल जाती है।

प्रश्न: क्या Mi A2 में माइक्रोSD कार्ड स्लॉट दिया गया है?

उत्तर: नहीं, शाओमी की इस नयी डिवाइस में आपको मेमोरी कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है।

प्रश्न: क्या Mi A2 USB OTG को सपोर्ट करता है?

उत्तर: हां, USB OTG को सपोर्ट करता है।

प्रश्न: क्या Mi A2 में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है? उसके कितने फिंगरप्रिंट सेंसर को स्कैन और स्टोर किया जा सकता है?

उत्तर: हां, ज्यादाटार स्मार्टफोनों की ही तरह यहाँ पर आपको रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आप इसके 5 फिंगरप्रिंट इम्प्रैशन तक स्टोर कर सकते है। फोन में दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर काफी तेज़ और सटीक है।

प्रश्न: फ़ोन का दैनिक या सामान्य प्रदर्शन कैसा है?

उत्तर: Mi A2 की सबसे बड़ी खासियत इसका डे-टू-डे यानि की दैनिक प्रदर्शन ही है। यह डिवाइस 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आती है। आंतरिक रूप से स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट युक्त यह डिवाइस स्टॉक-एंड्राइड पर रन करती है जो आपको बिलकुल भी निराश नहीं करेगी.

हमको फ़ोन में किसी भी तरह की कोई भी समस्या नहीं हुई। रैम मैनेजमेंट भी इतना ज्यादा एग्रेसिव नहीं की जिस वजह से एप्लीकेशन काफी तेज़ी से ओपन और क्लोज होती है। अंत में यही कहेंगे की फ़ोन दैनिक प्रदर्शन के काफी बेहतर है

प्रश्न: Mi A2 पर गेमिंग का अनुभव कैसा है?

उत्तर: फोन पे गेमिंग का अनुभव काफी अच्छा है हमने जो भी गेम्स खेले किसी में किसी भी तरह का कोई फ्रेम ड्राप नहीं दिखाई दिया। सेंसर भी काफी अच्छे से रेस्पोंस करते है।

प्रश्न: Mi A2 में हीटिंग की प्रॉब्लम है?

उत्तर: नहीं , जरा भी नहीं।

Xiaomi Mi A2 का कैमरा प्रदर्शन

प्रश्न: Xiaomi Mi A2 की कैमरा क्वालिटी कैसी है?

उत्तर: रेड्मी नोट 5 प्रो की अच्छी रौशनी में ली गयी फोटो अधिकतर सभी फ़ोन के जैसे काफी आकर्षक है। डे-लाइट में ली गयी सारी इमेज काफी अच्छी, सजीव है जिनमे आपको नॉइज़ भी नोटिस में नहीं आएगा। पोर्ट्रेट मोड भी काफी अच्छे आउटपुट देता है।

यह सिर्फ Mi A1 के 2x ऑप्टिकल ज़ूम वाले कैमरा से थोडा सा कम प्रदर्शन करता है लेकिन Mi A2 का कैमरा अपने सेगमेंट के बेहतर स्मार्टफोन कैमरा में से एक है। यह आप Mi A2 के कैमरा के बारे में रिव्यु लेख में विस्तृत रूप से पढ़ सकते है। Mi A2 में दिए गये ऑटो मोड मे यह डिवाइस अपने आप AI फीचर को इस्तेमाल करके सीन को पहचान कर सेकेंडरी कैमरा को उपयोग करना है या नहीं इसका चयन कर सकती है।

प्रश्न: Xiaomi Mi A2 का सेल्फी कैमरा प्रदर्शन कैसा है?

उत्तर: शाओमी ने यहाँ पर अपने इस नए स्मार्टफोन के सेल्फी कैमरे से हमको काफी प्रभावित किया है। यह Mi A2 से काफी बेहतर है। रेगुलर सेल्फी के अलावा Mi A2 में आपको पोर्ट्रेट मोड, AI आधारित स्मार्ट-ब्यूटी मोड भी दिया गया है जो सेल्फी लेते समय बोकह इफ़ेक्ट प्रदान करता है और सेल्फी को और आकर्षक बनता है।

प्रश्न: क्या Xiaomi Mi A2 4K विडियो को रिकॉर्ड कर सकता है?

उत्तर: जी हाँ, Xiaomi Mi A2 4K विडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है। आउटपुट की क्वालिटी एवरेज लेकिन कीमत के हिसाब से संतोषजनक होती है।

प्रश्न: क्या Xiaomi Mi A2 का कैमरा Mi A1 से बेहतर है?

उत्तर: दोनों फ़ोनों का कैमरा प्रदर्शन में काफी अंतर है और दोनों में ही थोड़ी कमी भी है। Mi A2 यहाँ पर अपने ज्यादा मेगापिक्सेल कैमरा सेंसर की वजह से साफ़ तौर पर आगे नज़र आता है।

Xiaomi Mi A2 विविध प्रश्न (Miscellaneous)

प्रश्न:Xiaomi Mi A2 में किस साइज़ के सिम-कार्ड लगा सकते है?

उत्तर: यह 2 Nano-सिम कार्ड स्लॉट के साथ आता है। यहाँ पर आप सिर्फ सिम-कार्ड ही लगा सकते है।

प्रश्न: क्या Xiaomi Mi A2 में सिम-कार्ड 4G LTE को सपोर्ट करता है?

उत्तर: हाँ, यह 4G LTE को सपोर्ट करता है। यहाँ पर आपको ड्यूल-4G ड्यूल VoLTE सपोर्ट भी दिया गया है।

प्रश्न: Xiaomi Mi A2 में FM रेडियो एप दी गयी है?

उत्तर: नहीं, FM रेडियो एप नहीं दी गयी है।

प्रश्न: क्या Xiaomi Mi A2 IR ब्लास्टर को सपोर्ट करता है?

उत्तर: हाँ।

प्रश्न: क्या Xiaomi Mi A2 में नोटिफिकेशन लाइट दी गयी है?

उत्तर: हाँ।

प्रश्न: Xiaomi Mi A2 में कॉल क्वालिटी कैसी है?

उत्तर: कॉल क्वालिटी अच्छी है हमको टेस्टिंग में कोई भी दिक्कत नहीं हुई।

प्रश्न: क्या Xiaomi Mi A2 रिलायंस जिओ सिम कार्ड/ 4G VoLTE को सपोर्ट करता है? क्या दोनों सिम सपोर्ट करते है?

उत्तर: हाँ, दोनों ही सिम 4G VoLTE सर्विस को सपोर्ट करते है और आप एक समय में दोनों सिम पर जिओ सिम का इस्तेमाल भी कर सकते है।

प्रश्न: क्या Xiaomi Mi A2 जिओ विडियो कालिंग और ViLTE को सपोर्ट करता है?

उत्तर: हाँ, यह ViLTE को भी सपोर्ट करता है।

प्रश्न: क्या Xiaomi Mi A2 में फेस अनलॉक विकल्प दिया गया है? यह कितने अच्छे से काम करता है?

उत्तर: हाँ, फेस अनलॉक फीचर दिया गया है और यह काफी तेज़ी से काम करता है लेकिन यह पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं है।

प्रश्न: Xiaomi Mi A2 का बैटरी बैकअप कैसा है?

उत्तर: 3010mAh की बैटरी लगभग 1 दिन का बैकअप देती है। यहाँ पर यह ध्यान देने वाली बात है की यह डिवाइस QC 4+ के साथ लांच की गयी है लेकिन इसके इस्तेमाल के लिए आपको अलग से चार्जर लेना पड़ेगा। बॉक्स में उपलब्ध चार्जर से आप डिवाइस को 2 घंटे में पूरा चार्ज कर सकते है।

प्रश्न: क्या मुझे Xiaomi Mi A2 के लिए क्विक चार्ज 4.0 चार्जर खरीदना चाहिए?

उत्तर: Xiaomi Mi A2 QC 4.0 को सपोर्ट करता है लेकिन ब्प्क्स में सामान्य चार्जर ही मिलता है इसलिए अगर आपको फ़ास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल करना है तो आपको चार्जर खरीदना ही पड़ेगा।

Xiaomi Mi A2 की खूबियाँ और कमियाँ

खूबियाँ

  • अच्छा डिस्प्ले
  • तेज़ चिपसेट
  • संतोषजनक कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी

कमियाँ

  • 3.5mm ऑडियो जैक ना होना
  • माइक्रोSD कार्ड स्लॉट ना होना
  • 2X ऑप्टिकल ज़ूम ना होना

Related Articles

ImageInfinix Note 40 Pro सीरीज़ में है Apple MagSafe जैसी चार्जिंग तकनीक, इस कीमत पर हुई भारत में लॉन्च

Infinix का नया फ़ोन Infinix Note 40 Pro और Infinix Note 40 Pro+ भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। खबरों के अनुसार कंपनी इस फ़ोन में MagCharge तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, ये बिलकुल Apple के MagSafe जैसी ही है। इस Infinix Note 40 Pro सीरीज़ के दोनों फोनों के बीच सिर्फ बैटरी …

ImageXiaomi Smarter Living 2021 इवेंट: Mi Smart Band 5, Mi Watch, Mi Smart Bulb हुए लांच

शाओमी ने आज अपने वार्षिक Smarter Living इवेंट को ऑनलाइन आयोजित करके इंडिया में एक साथ 4 AIoT डिवाइसों को लांच किया है। इवेंट में Mi Watch Revolve, Mi band 5, Smart spekaer, स्मार्ट बल्ब और आटोमेटिक सोप डिस्पेंसर को पेश किया है। इन सभी डिवाइसों के साथ कंपनी ने अपने एको सिस्टम के बारे …

Imageअगर सोच रहे है अपने पुराने स्मार्टफोन को बेचने की तो इन वेबसाइट पर मिलेगी आकर्षक कीमत

अगर आप हाल ही में लांच हुए किसी स्मार्टफ़ोन को खरीदने का मान बना रहे है लेकिन अपनी मौजूदा डिवाइस को कम कीमत पर नहीं बेचना चाहते तो तो हम आपके लिए लाये है कुछ बेहतरीन ऑनलाइन वेबसाइट जो आपके स्मार्टफोन की काफी संतोषजनक कीमत का ऑफर देते है और मेट्रो सिटी में तो आपके …

ImageChatGPT – अब आपकी सभी समस्याओं का हिंदी में भी जवाब दे सकता है ChatGPT

ChatGPT के आने के बाद से ही तकनीकी जगत में खलबली सी मच गयी है। चैटजीपीटी के आने के बाद सभी बड़ी कंपनियां अपने AI चैटबॉट को जल्दी बाज़ार में उतारने को विवश हैं। Google का Bard और Microsoft का Bing AI चैटबॉट इसी बात का नतीजा हैं। लेकिन अब भी OpenAI का चैटबॉट ChatGPT, …

ImageJio 5G: किन स्मार्टफोनों में मिलेगा नेटवर्क, कब होगा आपके शहर में शुरू, जानें 5G Network से जुड़े सभी सवाल जवाब

Jio 5G सर्विस भारत में शुरू हो चुकी है। 1 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत में 5G रोलआउट का उद्घाटन किया और इसी के साथ बड़े शहरों में 5G नेटवर्क रोलआउट भी हुआ। दिल्ली, बैंगलोर, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद जैसे कुछ शहरों में आप आज से ही 5G सर्विस का इस्तेमाल कर सकते …

Discuss

Be the first to leave a comment.