शाओमी ने Mi 10 को जब इंडियन मार्किट में पेश किया था उसी समय साफ़ कहा थी की जल्द ही भारतीय बाजारों में और भी Mi सीरीज डिवाइसों को लांच किया जायेगा। 108MP सेंसर के साथ पेश किये गये Mi 10 के बाद लगता है कंपनी जल्द ही एक और स्मार्टफोन Mi 10i को लंच करने के लिए तैयारी कर रही है।
Mi Note 10 Lite will be Rebranded as Mi 10i for Indian market.
codename : tocoin pic.twitter.com/4uxblF72q6— the_tech_guy (@_the_tech_guy) August 9, 2020
एक लीक्र्स्टर @_the_tech_guy के अनुसार शाओमी एक अन्य स्मार्टफोन को पेश करने वाली है जिसका खुलासा उन्होंने कोड में किया है। इस से पहले XDA Delevopers kacskkrz ने भी जानकारी शेयर की थी की कंपनी “tocoin” कोडनेम के तहत एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो जून में सामने आई थी। यहाँ जानने वाली बात ये है की “toco” कोड नाम Mi Note 10 lite का है।
अभी के लिए शाओमी ने इसी कोई जानकारी साझा तो नहीं की है लेकिन उम्मीद है की इस साल के अंत तक यह डिवाइस इंडियन मार्किट में लांच की जा सकती है। अगर यह डिवाइस रिब्रांडिंग मॉडल साबित होता है तो चलिए Mi Note 10 Lite के फीचरों पर नज़र डालते है:
Xiaomi Mi Note 10 Lite aka Mi 10i
Mi Note 10 Lite देखने में एक दम Mi Note 10 के जैसा ही नज़र आता है सिर्फ यहाँ कैमरा सेटअप में अंतर देखने को मिलता है। यहाँ पर 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर और 5MP के मैक्रो के साथ दिया गया है।
सामने की तरफ फोन में आपको AMOLED डिस्प्ले के साथ में स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट देखने को मिलती है। पॉवर के लिए 5260mAh की बड़ी बैटरी यहाँ पर 30W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है।