Redmi Note 9 5G सीरीज होगी 26 नवम्बर को लांच, कम्पनी ने किया कन्फर्म

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi चीन में 26 नवंबर को अपकमिंग Redmi Note 9 5G सीरीज को लॉन्च करेगी। शाओमी ने Weibo पर ऑफिशियल पोस्ट में जानकारी दी है कि चीन में Redmi Note 9 लाइनअप को 26 नवंबर को शाम 8PM बजे लॉन्च किया जाएगा। इस पोस्टर में Redmi Note 9 Pro 5G का डिजाइन भी रिवील हुआ है।

शाओमी की ओर से शेयर किए गए पोस्टर के मुताबिक Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल में पेश किया जा सकता है, जिसमें चार कैमरा सेंसर हैं।

Redmi Note 9 Pro 5G के आपेक्षित फीचर

Redmi Note 9 Pro 5G में 6.67-इंच की full-HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है। शाओमी का यह फोन Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट के साथ 12GB तक की रैम के साथ पेश किया जा सकता है। शाओमी के इस फोन में 4,720mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस फोन में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।

Redmi Note 9 5G के आपेक्षित फीचर

Redmi Note 9 5G स्मार्टफोन में 6.53-इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले दी जा सकती है। चाइनीज सर्टिफिकेशन साइट TENAA की लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi का यह फोन MediaTek Dimensity 800U चिपसेट के साथ 8GB रैम के ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। Xiaomi का यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश हो सकता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का है। फोन में 4,900mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Redmi Note 9T के आपेक्षित फीचर

Redmi Note 9T स्मार्टफोन को 6.53-इंच डिस्प्ले, ड्यूल सिम और 6000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। शाओमी के इस फोन में 22.5W फास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है।

Related Articles

Imageइस गर्मी के मौसम में इन 5 तरीकों से कम करें AC का बिल

साल 2024 की गर्मिया शुरू हो गयी हैं, और मई के महीने से तापमान बढ़ने लगेगा। ऐसे में AC का उपयोग अत्यधिक होने लगेगा,और AC के बिल में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। यदि आप भी इस साल अपने AC के बिल को कम करना चाहते है तो इस लेख में हमने AC के बिल को कैसे …

ImageXiaomi ने Mi 10 Youth को किया MIUI 12 के साथ चीन में लांच: नए सॉफ्टवेयर का रोल-आउट रोड-मैप भी किया शेयर

शाओमी का Mi 10 Youth 5G एडिशन चीन में लांच कर दिया गया है। कंपनी ने चीन ने Mi 10 सीरीज के तहत यह तीसरा स्मार्टफोन लांच किया है। फोन के अलावा कंपनी ने अपनी लेटेस्ट MIUI 12 यूजर इंटरफ़ेस को भी पेश किया है। Mi 10 Youth 5G को एक मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर …

ImageXiaomi की Redmi Note 9 सीरीज होगी 30 अप्रैल को ग्लोबली लांच

ट्विटर पर शाओमी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से Redmi Note 9 सीरीज को लांच करने की घोषणा कर दी है। चीनी कंपनी ने यह साफ़ किया है की डिवाइस को 30 अप्रैल को 20:00 GMT पर पेश किया जायेगा। शाओमी ने इस सीरीज को “The Legend Continues” टैगलाइन के तहत प्रोमोट करने का मन बनाया है। …

ImageSamsung Galaxy M55 alternatives: 27,000 के बजट में ये सभी बेहतरीन फ़ोन देंगे सैमसंग के इस फ़ोन को टक्कर

इस महीने Samsung का Galaxy M55 5G भारतीय बाज़ार में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने फ़ोन को मिड रेंज में 26,999 रुपए की कीमत पर पेश किया है, लेकिन इस रेंज में भारतीय बाज़ार में पहले से इसके कई अन्य बेहतरीन स्मार्टफोन उपलब्ध है। इसी बजट में POCO, HONOR, Redmi, Realme जैसी कंपनियों ने …

ImageRedmi Note 9 5G सीरीज हुई Redmi Watch के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi ने आज चीन में अपनी लोकप्रिय नोट सीरीज के पहले 5G स्मार्टफोनों को लांच कर दिया है। इवेंट में Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 5G को पेश किया है जिनमे क्रमश स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट तथा MediaTek Dimensity 800U चिपसेट्स का इस्तेमाल किया गया है। फ़ोनों के अलावा कंपनी ने अपनी Redmi …

Discuss

1 Comment
User
Ayush Singh
Anonymous
3 years ago

Best phone h

Reply