शाओमी ने अपने नवीनतम रेड्मी नोट 5 सीरीज के द्वारा अपने प्रदर्शन को बेहतर किया तथा बाज़ार में भी मुकाबले को कड़ा बना दिया जो कंपनी के लिए काफी लाभदायक साबित हुआ है। दोनों ही डिवाइसों को लांच करने के बाद से ही कंपनी ने रेड्मी नोट 5 और रेड्मी नोट 5 प्रो की कुल मिलाकर 50 लाख यूनिट बेचने का दावा किया है। (Read in English)
कंपनी के अनुसार, रेड्मी नोट 5 और रेड्मी नोट 5 प्रो की बेचीं गयी कुल यूनिट रेड्मी नोट 4 के कुल बेचे गये यूनिट से बेहतर साबित होती है। शाओमी ने दावा किया है की रेड्मी नोट 4 की लगभग 6 महीने में 5 मिलियन यूनिट बेचीं जा सकी थी वही अगर तुलना करे तो रेड्मी नोट 5 सीरीज ने सिर्फ 4 महीने में ही इस आकड़े को पार कर लिया। लेकिन यहाँ पर देखने वाली बात यह है की रेड्मी नोट 4 अकेला था जबकि रेड्मी नोट 5 सीरीज में 2 डिवाइस है। शाओमी ने दोनों डिवाइसों की अलग-अलग संख्या नहीं बताई है।
यह भी पढ़िए: LG X2 हुआ 5-इंच की HD डिस्प्ले और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ हुआ लांच
“रेड्मी नोट 5 और रेड्मी नोट 5 प्रो के सभी वरिएन्त को काफी ज्यादा लोकप्रियता तथा Mi प्रशंसकों का प्यार भी मिला है। हमने अपने रेड्मी नोट 5 और रेड्मी नोट 5 प्रो की आपूर्ति को बढ़ाने के लिए परिश्रमपूर्वक काम किया है ताकि Mi प्रशंसकों को किसी भी समय आसानी से उन्हें खरीद सकें,” शाओमी द्वारा कहा गया।
Redmi Note 5 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro
रेड्मी नोट 5-सीरीज शाओमी के किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन है। रेड्मी नोट 5 एक बेसिक यूजर के लिए आदर्श डिवाइस है वही रेड्मी नोट 5 प्रो थोडा ज्यादा फोन उसे करने वालो के लिए उचित साबित होती है जिसकी कीमत भी थोड़ी सी ज्यादा है।
रेड्मी नोट 5 की इंडिया में कीमत 9,999 रुपए तथा रेड्मी नोट 5 प्रो का सबसे बेसिक वरिएन्त आपको 14,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध होता है। दोनों ही फ़ोनों में आपको अलग-अलग वरिएन्त चुनने की सुविधा मिलती है। दोनों डिवाइस आपको फ्लिप्कार्ट, Mi.com और Mi Homes पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
यह भी पढ़िए: Jio Fiber Broadband Service से जुडी 5 ख़ास बातें; 5 जुलाई को हो सकता है लांच
Redmi Note 5 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Xiaomi Redmi Note 5 | Xioami Redmi Note 5 Pro |
डिस्प्ले | 5.99 इंच (20160x 1080 पिक्सल)FHD+ IPS डिस्प्ले | 5.99-इंच (20160x 1080 पिक्सेल्स) FHD+ IPS डिस्प्ले |
प्रोसेसर | 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 एड्रेनो 506 जीपीयू के साथ | 1.8GHz ओक्टा- कोर स्नैपड्रगन 636, Adreno 506 GPU के साथ |
रैम | 3GB/4GB | 3GB/4GB/6GB |
इंटरनल स्टोरेज | 32GB/64GB, 256GB तक बढ़ा सकते है | 32GB/64GB, 256GB तक बढ़ा सकते है |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड नूगा 7.1 आधारित MIUI 9 | एंड्राइड नूगा 7.1 आधारित MIUI 9 |
प्राइमरी कैमरा | 12MP, LED फ़्लैश | 12MP+5MP LED फ़्लैश, PDAF, f/2.2 अपर्चर, f/2.0 अपर्चर |
सेकंड्री कैमरा | 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा | 20MP फ्रंट- फेसिंग कैमरा Sony IMX 376 के साथ |
बैटरी | 3900mAh | 3900mAh |
अन्य | 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth v4.2, GPS/ A-GPS, Micro-USB, और 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर | 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth v4.2, GPS/ A-GPS, Micro-USB, और 3.5mm ऑडियो जैक, फेस अनलॉक |
कीमत | 9,999 रुपए/ 11,999 रुपए | 14,999 रुपए / 16,999 रुपए |