व्हाट्सप्प सिर्फ भारत में नहीं विश्व में सबसे लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफार्म है जिसपर लगभग 1.5 बिलियन एक्टिव यूजर है। सिर्फ भारत में ही 200 मिलियन यूजर व्हाट्सप्प का उपयोग करते है। जिनसे में अधिकतर इसका उपयोग सिर्फ बातचीत करने, फोटो वीडियो आदि भेजने के लिए करते है। इसमें आपको वॉइस कॉल और वीडियो कॉल की सुविधा भी मिलती है। और अभी हमने बताया था की व्हाट्सप्प ने अपने बीटा यूजर के लिए पेमेंट की सुविधा भी शुरू कर दी है जो जल्दी ही सार्वजानिक रूप से उपलब्ध होगी।
मेसेजिंग ऐप पर पेमेंट की सुविधा क्यों?
कुछ लोग अभी भी कहते है की एक बातचीत के लिए उपयोग की जाने वाली ऐप पर पेमेंट की सुविधा देने की जरूरत क्या है। लेकिन हम तो यही कहेंगे की UPI-आधारित पेमेंट की सुविधा देना एक बहुत अच्छा कदम है। क्योकि भारत में नोटेबंदी के बाद जिस तरह से डिजिटल पेमेंट की तरफ लोगो का झुकाव हुआ है उस तरह से सभी इस चीज़ का फायदा उठाना चाहते है।
पहले समय में हमको अगर किसी को पैसे देने होते थे तो कैश या चेक देना पड़ता था फिर IMPS और NEFT की सुविधा आयी लेकिन उनमे भी आपको काफी जानकारी रखनी पड़ती थी जो आसान नहीं होता था। लेकिन आज UPI-आधारित पेमेंट सर्विस आने से आपको सिर्फ फ़ोन नंबर की जरूरत होती है जो काफी आसानी से पैसे ट्रांसफर करने में सहायक है।
आज हमारे पास UPI-आधारित ऐप जैसे भीम और गूगल तेज़ है, मोबाइल वॉलेट जैसे Paytm, MobiKwik,और Freecharge आदि है और इन सबके अलावा कुछ बैंक ऐप भी है जो काफी आसानी से मनी ट्रांसफर में हमारी सहायता करती है।
आज हम ऐसे ही 3 ऐप व्हाट्सप्प, तेज़ और Paytm की साझा तुलना लाये है जिस से पता चलेगा की व्हाट्सप्प पेमेंट कैसे अन्य ऐप से मुकाबला करता है।
व्हाट्सप्प पेमेंट
यह भी पढ़े:Redmi Note 5 Pro, 14 फरवरी को होगा लॉच: स्पेसिफिकेशन आये सामने
भीम और अन्य UPI ऐप में आपको एक ऐसी बैंक अकाउंट आवश्यकता होती है जिसमे आपका आधा कार्ड और फ़ोन नंबर लिंक हो। अगर यह सब चीज़े सही है तो आपको बस एक छोटे से प्रोसेस से गुजरना होगा जिसमे आपको बैंक चुन कर अपने फ़ोन नंबर द्वारा अपना अकाउंट नंबर अप्प के साथ जोड़ना पड़ेगा।
लेकिन व्हाट्सप्प में सबसे अच्छी बात यही होगी की आपको पैसे भेजने या मंगवाने के लिए सिर्फ बैंक अकाउंट लिंक करना पड़ेगा जिसके बाद सिर्फ फ़ोन नंबर पता होने पर भी आप पैसे मंगवा या भेज सकेंगे और आपको VPA की जरुरत नहीं पड़ेगी।
व्हाट्सप्प पर आप नार्मल चैटिंग की तरह ही पैसे भी भेज पाएंगे जो सीधे दूसरे यूजर के अकाउंट में जायेंगे।
Google Tez
यह भी पढ़े:Asus Zenfone 5 Lite स्पेसिफिकेशन और इमेज हुई लीक:जाने हाइलाइट्स
सितम्बर 2017 में लांच हुए गूगल के UPI-आधारित ऐप तेज़ पर अभी तक 10 मिलियन यूजर जुड़ चुके है। यह एक काफी हल्का ऐप है जो मनी-पेमेंट को सरल करने के लिए बनाया है। यह भीम ऐप की ही तरह है लेकिन इसमें दिए कुछ आकर्षक ऑफर इसको थोड़ा अलग बनाते है।
सबसे पहले दोनों यूजर के फ़ोन में गूगल तेज़ होना जरूरी है है उसमे बैंक अकाउंट लिंक होना भी जरूरी है। बाकि जरुरत सभी ऐप के सामान ही है। इस ऐप के माध्यम से आप पैसे सीधे किसी के अकाउंट में उसके अकाउंट नंबर के द्वारा भेज सकते है।
इस ऐप में एक कैश मोड भी दिया हुआ है जिसमे भेजने वाले को पे सेलेक्ट करना होगा वही लेने वाले को रिसीव को सेलेक्ट करना होगा फिर भेजने वाले के फ़ोन में अमाउंट लिखना पड़ेगा और पैसे लेने वाले के अकाउंट में सीधे चले जायेंगे। जिसके लिए आपको VPN या QR-कोड कुछ भी शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Paytm
मोबाइल वॉलेट ऐप में Paytm काफी पॉपुलर ऐप है जिसके द्वारा आप पैसे का आदान प्रदान कर सकते है। पैसे ट्रांसफर के अलावा आप इसी ऐप्प की सहायता से बिल भुगतान, रिचार्ज और DTH रिचार्ज आदि अनेक सुविधाएं का लाभ उठा सकते है।
Paytm एक इ-कॉमर्स प्लेटफार्म है जहाँ आप कपडे,फ्लाइट/ट्रैन/बस टिकट, सिनेमा टिकट, और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट भी खरीद सकते है। अभी हाल ही में पेटम ने भीम के साथ साझेदारी करके UPI-आधारित पेमेंट की भी सुविधा प्रदान की है। इसके अलावा पेटम आपको पेमेंट बैंक की भी सुविधा प्रदान करता है जो एक नार्मल सेविंग अकाउंट की तरह काम करता है। इसमें आप अपनी चेक बुक, वर्चुअल या फिजिकल डेबिट कार्ड भी मंगवा सकते है।
साफ़-साफ़ देखा जा सकता है की हर ऐप की अपनी अलग विशेषताएँ है। इन ऐप में जो एकमात्र समानता है वो है इनका UPI आधारित होना। अगर आप अलग-अलग देखे तो Paytm आपको इ-वॉलेट, पेमेंट बैंक, और खरीदारी की सुविधा देता है वही पर व्हाट्सप्प आपको कम्युनिकेशन के सुविधा प्रदान करता है और तेज़ आपको हर लेन-देन पर आकर्षक कैशबैक की सुविधा देता है। अब यह आप पर निर्भर करता है की आपकी प्राथमिकता क्या है।
एक नज़र में :
Paytm | Google Tez | ||
प्लेटफार्म | एंड्राइड, IOS | एंड्राइड, IOS | एंड्राइड, IOS |
एप साइज़ | एंड्राइड- 20MB
IOS- 158MB |
एंड्राइड-28MB
IOS-192MB |
एंड्राइड-8.1MB
IOS- 58MB |
शुरुआत | जनवरी, 2009 | अगस्त, 2010 | सितम्बर, 2017 |
कंपनी | फेसबुक | One97 कम्युनिकेशन, अलीबाबा | गूगल |
उपभोक्ता | 200 मिलियन | 250 मिलियन | 12 मिलियन |
UPI | हाँ | हाँ | हाँ |
यूटिलिटी बिल पेमेंट | नहीं | हाँ | नहीं |
QR-कोड सपोर्ट | हाँ | हाँ | हाँ |
पैसे बचाने के लिए Top11 Online Recharge और Bill-Payment एप्लिकेशन