इस महीने की शुरुआत में ही Vivo की एक नयी डिवाइस को TENAA पर देखा गया था। इस Vivo 1921 मॉडल नंबर वाली डिवाइस की स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी प्राप्त होती है। अब आज की ताज़ा खबर के अनुसार यह डिवाइस Vivo Z5 के नाम से चीन में 31 जुलाई को लांच की जाएगी।
ऊपर दिखाई गयी इमेज या कहे मीडिया-इनवाइट में डिवाइस का नाम और उसकी लांच डेट आप साफ़ तौर पर देख सकते है। इस से पहले कंपनी Vivo Z5x को भी पंच होल डिस्प्ले के साथ पेश कर चुकी है तो चलिए अब नज़र डालते है इस Vivo Z5 पर:
यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi A3 की लांच डेट और स्पेसिफिकेशन हुए लीक: 48MP होगा सबसे ख़ास
Vivo Z5 के फीचर (आपेक्षित)
अब तक सामने आई जानकारी के हिसाब से Z5 में आपको 1080×2340 रेज़ोलुशन वाली FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक Vivo Z5 एंड्राइड 9 पाई के साथ FunTouch OS 9.0 पर काम करेगा।
चिपसेट से जुडी कोई जानकरी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन यह डिवाइस 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB?256GB इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन के साथ पेश की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी सेंसर 8MP वाइड एंगल और 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ दिया जा सकता है।
अन्य फीचर में सामने की तरफ 32MP सेल्फी कैमरे, गूगल अस्सिस्टेंट स्मार्ट बटन, 22.5W फ़ास्ट चार्जिंग वाली 4,420mAh की बड़ी बैटरी मिलने के आसार है।
Vivo Z5 के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Vivo Z5 |
डिस्प्ले | 6.38-इंच, Full HD+, Super AMOLED |
चिपसेट | 2.0GHz ओक्टा-कोर चिपसेट |
स्टोरेज | 64GB/128GB/256GB |
रैम | 6GB/8GB |
रियर कैमरा | 48MP + 8MP वाइड-एंगल + 2MP डेप्थ |
फ्रंट कैमरा | 32MP |
बैटरी | 4500mAh, 22.5W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
बायोमीट्रिक | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर |
अन्य | ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, |
कीमत | अभी घोषित नहीं |