Vivo Z1 Pro को काफी लीक्स और टीज़र के बाद आखिरकार आज लांच कर दिया है। यह इंडिया में विवो का पहला फोन है जिसमे पंच-होल डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। फोन की मुख्य खासियत है इसमें दिया 32MP फ्रंट कैमरा और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट के अलावा 5000mAh की बड़ी बैटरी। तो चलिए एक नज़र डालते है Vivo Z1 Pro के फीचर और स्पेसिफिकेशन:
यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi CC9, Mi CC9e और Mi CC9 Meitu एडिशन हुआ चीन में लांच
Vivo Z1 Pro की कीमत और उपलब्धता
मॉडल | Vivo Z1 Pro |
4GB+64GB | 14,990 रुपए |
6GB+64GB | 16,990 रुपए |
6GB+128GB | 17,990 रुपए |
यह तीनो ही वरिएन्त Sonic Blue, Mirror Black और Sonic Black कलर ऑप्शन के साथ किये गये है और पहली सेल 11 जुलाई से फ्लिप्कार्ट पर शुरू होगी।
Vivo Z1 Pro के फीचर
Vivo Z1 Pro के पहले पंच-होल डिस्प्ले वाले फोन में आपको 6.53-इंच की FHD+ डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर आपको स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ दी गयी है।
फोटोग्रफी के लिए पीछे की तरफ आपको 16MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर कॉम्बिनेशन वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने की तरफ 32MP का इन-डिस्प्ले सेल्फ़ी कैमरा भी दिया गया है।
अन्य फीचरों में, यहाँ एंड्राइड पाई आधारित FunTOuch OS सॉफ्टवेयर डार्क मोड, अल्ट्रा गेमिंग मोड और मल्टी टर्बो मोड के साथ दिया गया है। इसके अलावा 5000mAh की बड़ी बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जर के साथ, USB टाइप-C पोर्ट, डेडिकेटेड गूगल बटन, L1 सर्टिफिकेट और 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया मिलता है।
Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Vivo Z1 Pro |
डिस्प्ले | 6.53-इंच, FHD+ LCD, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो |
प्रोसेसर | ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट, Adreno 616 GPU |
रैम | 4GB/6GB |
इंटरनल स्टोरेज | 64GB/128GB |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 9 पाई आधारित FunTouch OS |
रियर कैमरा | 16MP (f/1.8) +8MP (f/2.2) +2MP (f/2.4) |
सेल्फी कैमरा | 32MP, f/2.0 |
अन्य | USB टाइप-C पोर्ट, डेडिकेटेड गूगल बटन, L1 सर्टिफिकेट, 3.5mm ऑडियो जैक, अल्ट्रा गेमिंग मोड और मल्टी टर्बो मोड |
बैटरी | 5000mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग |
इंडियन प्राइस | 14,990 रुपए / 16,990 रुपए / 17,990 रुपए |