विवो ने अभी हाल ही में इंडिया में अभी तक का इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर युक्त पहला स्मार्टफोन Vivo V21 को लांच किया था। इसके बाद कंपनी ने वापस मिड-रेंज स्मार्टफोन की तरफ ध्यान देते हुए अपने Vivo Y83 को इंडिया में लांच कर दिया है। फोन का मुख्य आकर्षण फोन का बेज़ेल-लेस्स डिजाईन, iPhone X जैसा नौच, नवीनतम एंड्राइड OS, और AI फेस ब्यूटी युक्र सेल्फी कैमरा है।
यह भी पढ़िए : Oppo Find X हो सकता है इस महीने लांच; कंपनी ने की पुष्टि
Vivo Y83 के फीचर
Vivo 83 में आपको 6.22-इंच की 19:9 रेश्यो के साथ HD+ (720X1520 पिक्सेल) फुल-व्यू 2.0 IPS डिस्प्ले दी गयी है जिसके किनारों पर बहुत पतला बेज़ेल दिया गया है।
फोन में आपको ओक्टा-कोर MediaTek Helio P20 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया गया है जिसको आप माइक्रोSD कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ा सकते है। इसके अलावा Y83 एंड्राइड ओरियो पर रन करता है जो 3260mAh की बैटरी द्वारा संचारित किया जाता है।
यह भी पढ़िए: Xiaomi Redmi Y2 होगा 7 जून को इंडिया में लांच; होगा अमेज़न एक्सक्लूसिव
फोटोग्राफी के लिए, Vivo Y83 में आपको LED फ़्लैश के साथ 13MP का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। सामने की तरफ AI फेस ब्यूटी, पोर्ट्रेट मोड, लाइव फोटो और ग्रुप सेल्फी जैसे फीचर युक्त 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
अन्य सुविधाओ में यहाँ पर Vivo Y83 में फेस अनलॉक, रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल-सिम स्लॉट्स, गेम मोड 2.0, स्मार्ट स्पिल्ट 3.0, एप्प क्लोन और आई प्रोटेक्शन मोड की सुविधा भी दी गयी है।
Vivo Y83 की कीमत और उपलब्धता
Y83 की भारत में कीमत 14,990 रुपए रखी गयी है। यह डिवाइस फ्लिप्कार्ट और अमेज़न के अलावा सभी ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। डिवाइस के साथ आपको नो-कास्ट EMI और एक्सचेंज प्राइस जैसे लांच ऑफर भी दिए गये है।
Vivo Y83 के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Vivo Y83 |
डिस्प्ले | 6.22-इन्च (1520×720 पिक्सल्स) HD+ 19:9 IPS 2.5D कर्वड गिलास डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन |
प्रोसेसर | 2GHz ओक्टा-कोर MediaTek Helio P22 (MT6762) 12nm प्रोसेसर, 650MHz IMG PowerVR GE8320 GPU |
रैम | 4GB |
आंतरिक स्टोरेज | 32GB, 256GB तक बढ़ा सकते है |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित FunTouch OS |
प्राथमिक कैमरा | 13MP LED फ़्लैश के साथ, |
सेकेंडरी कैमरा | 8MP, AI- फीचर आधारित |
माप और वजन | 155.21x 75.24 x 7.7mm, 151ग्राम |
बैटरी | 3260mAh |
अन्य | 4G VoLTE, ब्लूटूथ, ड्यूल-सिम, Wi-Fi, जीपीएस, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर |
कीमत | 14,990 रुपए |