Vivo Y51 इंडिया में Y-सीरीज़ के तहत एक मिड-रेंज फोन के रूप में लांच किया गया है। Y51 स्नैपड्रैगन प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जो 8GB रैम और किफायती कीमत के साथ आता है। फ़ोन के पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। तो चलिए जानते हैं Vivo Y51 की स्पेसिफिकेशन्स:
Vivo Y51 के फीचर
सामने की तरफ 6.58-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी गयी है। बायोमेट्रिक के लिए साइड की तरफ आपको फिंगरप्रिंट सेंसर तो मिलता ही है साथ ही फेस अनलॉक का सपोर्ट भी दिया गया है।फोन में सॉफ्टवेयर के तौर पर एंड्राइड 11 आधारित FunTouch OS मिलता है।
प्रोसेसर की बात करे तो फोन ओक्टा कोर स्नैपड्रैगन 665 पर रन करता है। Y51 को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वरिएन्त के साथ लांच किया है। 5,000mAh की बड़ी बैटरी फोन को आसानी से 1 दिन से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है जबकि चार्जिंग के लिए 18W फ़ास्ट चार्जर का सपोर्ट दिया है।
Vivo Y51 की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Vivo Y51 |
डिस्प्ले | 6.58-इंच, FHD+, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो |
चिपसेट | स्नैपड्रैगन 665 |
रैम | 8GB |
स्टोरेज | 128GB, 256GB तक बढ़ा सकते है |
कैमरा | 48MP + 8MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा | 16MP |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 11 आधारित FunTouch OS 10.5 |
बैटरी | 5,000mAh |
अन्य | साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11 ax, ब्लूटूथ 5.1, GPS + GLONASS |