कोरोना वायरस के लॉक-डाउन के बीच में मई महीने में अपनी Y-सीरीज के एक और स्मार्टफोन Vivo Y30 को मलेशिया में लांच किया था। इसके लगभग 2 महीने बाद आज विवो ने अपनी इस डिवाइस को इंडिया में भी लांच कर दिया है। क्वैड कैमरा और मीडियाटेक चिपसेट के साथ अलावा आपको यहाँ 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है तो चलिए नज़र डालते है फोन के फीचरों पर:
Vivo Y30 के फीचर
सामने की तरफ 6.47-इंच की Ultra O HD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी गयी है। बायोमेट्रिक के लिए पीछे की तरफ आपको फिंगरप्रिंट सेंसर तो मिलता ही है साथ ही फेस अनलॉक का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में सॉफ्टवेयर के तौर पर एंड्राइड 10 आधारित FunTouch OS मिलता है।
प्रोसेसर की बात करे तो फोन मीडियाटेक हेलिओ P35 चिपसेट पर रन करता है। Y30 को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वरिएन्त के साथ लांच किया है। 5,000mAh की बड़ी बैटरी फोन को आसानी से 1 दिन से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है जबकि चार्जिंग के लिए 18W फ़ास्ट चार्जर का सपोर्ट दिया है।
फोटोग्राफी के लिए आपको पीछे की तरफ क्वैड कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस दिए गये है। सामने की तरफ पंच होल के तहत 16MP का सेल्फ़ी कैमरा विडियो कालिंग के लिए मिलता है।
Vivo Y30 की कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने Vivo Y30 को सिर्फ 14,990 रुपए की कीमत में लांच किया है। डिवाइस को आप फ्लिप्कार्ट से आज से ही खरीद सकते है।
Vivo Y30 की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Vivo Y30 |
डिस्प्ले | 6.47-इंच, Ultra O HD+ डिस्प्ले, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो |
चिपसेट | ओक्टा -कोर मीडियाटेक हेलिओ P35 |
रैम | 4GB |
स्टोरेज | 128GB, 256GB तक बढ़ा सकते है |
कैमरा | 13MP + 8MP + 2MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा | 16MP |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 आधारित FunTouch OS 10 2.0 |
बैटरी | 5,000mAh |
अन्य | रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G LTE, WiFi 802.11 ac (2.4GHz/5GHz) MIMO, Wi-Fi डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5, GPS + GLONASS |