काफी सारे लीक और रिपोर्ट्स के बाद आखिरकार Vivo ने थोडा शांत तरीके से अपने ट्रिपल कैमरा और 500mAh बैटरी वाले Vivo Y17 को इंडिया में सिर्फ 17,990 रुपए की कीमत में लांच कर दिया है। यह डिवाइस जल्द ही आपको ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। तो चलिए नज़र डालते है Vivo Y17 के फीचर और कीमत पर:
Vivo Y17 की कीमत और उपलब्धता
Vivo Y17 को आज इंडिया में 17,990 रुपए की किफायती कीमत में लांच किया गया है। ये डिवाइस Mineral Blue और Mystic Purple कलर विकल्प में बिक्री के लिए सभी ऑफलाइन स्टोरों पर उपलब्ध हो जायेगा।
Vivo Y17 के फीचर
Vivo के Y17 में आपको सामने की तरफ 6.35-इंच की LCD HD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 19.3:9 आस्पेक्ट रेश्यो और Halo-नौच के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में, यहाँ 2.3GHz MediaTel Helio P35 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। यहाँ पर आपको बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए Ultra Game Mode भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर पीछे की तरफ 12MP प्राइमरी सेंसर, 8MP वाइड-एंगल लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर कॉम्बिनेशन वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने की तरफ 20MP AI फेस ब्यूटी फीचर वाला सेल्फ़ी कैमरा भी दिया है। एंड्राइड पाई आधारित Funtouch OS 9 सॉफ्टवेयर के रूप मिलता है।
अन्य फीचर में, फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल सिम सपोर्ट, ड्यूल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0 GPS , 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी विकल्पों के अलावा 5000mAh की 18W के फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी भी शामिल है।
Vivo Y17 के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Vivo Y17 |
डिस्प्ले | 6.35-इंच HD+ LCD डिस्प्ले, Halo-नौच |
प्रोसेसर | MediaTek Helio P35 चिपसेट |
रैम | 4GB |
इंटरनल स्टोरेज | 128GB |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड पाई आधारित Funtouch OS 9 |
रियर कैमरा | 13MP+8MP+2MP |
सेल्फी कैमरा | 20MP, AI फेस ब्यूटी |
बैटरी | 5,000mAh |
अन्य | ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर |
कीमत | 17,990 रुपए |