इस साल मार्च महीने में कंपनी ने अपने 2 स्मार्टफोन Vivo X21 और X21UD लांच किये थे। जिसमे सिर्फ फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह का ही अंतर था क्योकि X21UD में अंडर-डिस्प्ले सेंसर दिया गया था। अब लगता है कंपनी X21 के एक नए वर्जन पर काम कर रही है।
Geekbench साईट पर कल एक डिवाइस देखी गयी थी जिसका नाम Vivo X21i बताया गया है। यह Vivo X21 का एक नया वर्जन हो सकता है जिसको मार्च में iPhone X जैसे नौच-डिस्प्ले के साथ लांच किया गया था। इस डिवाइस को सिंगल कोर टेस्ट में 1499 और मल्टी कोर टेस्ट में 5777 स्कोर प्राप्त होता है।
Vivo X21i के फीचर (लिस्टिंग के अनुसार)
Geekbench की लिस्टिंग के अनुसार, Vivo X21i में प्रोसेसर के रूप में 1.99GHz ओक्टा-कोर Helio P20 के साथ 6GB रैम दी गयी है। यहाँ पर ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में नवीनतम एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित funtouch OS 4.0 दिया जा सकता है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह की Vivo X21i में 6GB रैम के साथ स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दी गयी थी।
फोन के बारे में इसके अलावा अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन हम उम्मीद करते है की यह Vivo X21 जैसे डिजाईन और स्पेसिफिकेशन के साथ ही पेश किया जायेगा। डिवाइस में आपको 6.28-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। यहाँ अपर आपको 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी थी।
फोटोग्राफी के लिए, हम उम्मीद करते है की यहाँ भी 12MP + 5MP का ड्यूल कैमरा सेटअप और सामने की तरफ 12MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। जिसके अलावा बैटरी के रूप में 3,200mAh की बैटरी भी दी जा सकती है।
Vivo X21i के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Vivo X21i |
डिस्प्ले | 6.28-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले; 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो |
प्रोसेसर | 1.99GHz ओक्टा-कोर Helio P20 |
रैम | 6GB |
इंटरनल स्टोरेज | 64GB /128GB तक बढ़ा सकते है |
सॉफ्टवेयर | ड्राइड ओरियो 8.1 आधारित funtouch OS 4.0 |
प्राथमिक कैमरा | 12MP+5MP, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन, f/1.8 अपर्चर और f/2.4 अपर्चर, LED फ़्लैश |
सेकेंडरी कैमरा | 12MP सेंसर, f/2.0 अपर्चर, सॉफ्ट LED फ़्लैश |
बैटरी | 3,200mAh, फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ |
माप और वजन | 154.5 x 74.8 x 7.4 mm; 156g |
अन्य | 4G LTE सपोर्ट, WiFi, ब्लूटूथ, USB, और GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर, और फेसिअल रिकग्निशन |
कीमत | अभी जानकारी नहीं |