विवो ने भारत में अपने 29 मई को होने वाले लांच इवेंट के इनवाइट रोल-आउट करने शुरू कर दिए है। इनवाइट में डिवाइस से जुडी कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन इमेज में सिर्फ एक बड़ा सा “X” दिखाया गया है जो विवो की X-सीरीज की तरह इशारा करता है। (Read in English)
हाल ही में विवो ने X21 को सिंगापुर में लांच किया था यह वही फोन था जिसको हम भारत में लांच होने की उम्मीद कर रहे थे। यहाँ यह ध्यान देने वाली बात होगी की Vivo X21 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। अगर यह जानकारी सच साबित होती है तो Vivo X21 भारत में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लांच होने वाला पहले स्मार्टफोन बन जायेगा।
यह भी पढ़िए: विवो V9 का रिव्यु हिंदी में: जाने क्या है खूबियाँ और कमियाँ
विवो ने मार्च 2018 में चीन में अपने पहले X21 को 2 वरिएन्त में लांच किया था जिसमे एक डिवाइस में आपको रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता था तथा दुसरे में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था। चीन के बाद 5 मई को सिंगापुर में विवो X21 पेश किया गया।
Vivo X21 के फीचर
स्पेसिफिकेशन की बात करे तो, डिवाइस में आपको 6.28-इंच की FHD+ डिस्प्ले 19:9 रेश्यो के साथ मिलेगी।प्रोसेसर के रूप में आपको ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ 6GB रैम और 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है और यह डिवाइस एंड्राइड ओरेओ 8.1 आधारित FunTouch OS पर रन करेगी। यहाँ यह ध्यान रखने वाली बात है की अगर इंडिया में भी स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया जाता है तो यह एंड्राइड P अपडेट के लिए भी अनुकूल होगा।
फोटोग्राफी के लिए, आपको रियर साइड में 12MP + 5MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए आपको f/2.0 अपर्चर के साथ 12MP का ही फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए, विवो X21 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस को सपोर्ट करता है और 3,200 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
Vivo X21 के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Vivo X21 |
डिस्प्ले | 6.28-inch सुपर AMOLED; 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो |
प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट; डेडिकेटेड AI core |
रैम | 6GB |
इंटरनल स्टोरेज | 64GB /128GB माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट के साथ |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड ओरेओ 8.1 आधारित FunTouch OS |
प्राथमिक कैमरा | 12MP+5MP, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन, f/1.8 अपर्चर और f/2.4 अपर्चर , LED फ़्लैश |
सेकेंडरी कैमरा | 12MP सेंसर f/2.0 अपर्चर युक्त और सॉफ्ट LED flash |
बैटरी | 3,200mAh फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
माप और वजन | 154.5 x 74.8 x 7.4 mm; 156g |
अन्य | 4G LTE support, WiFi, ब्लूटूथ, USB, और GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेसिअल रिकग्निशन |
भारत में कीमत | 37,000 रुपए (आपेक्षित ) |
यह भी पढ़िए: नोकिया 7 प्लस का रिव्यु : भरोसेमंद और मजबूत