Vivo S1 सीरीज को आज आज इंडिया में लांच कर दिया गया है। Z1 Pro से अलग यहाँ पर आपको AMOLED डिस्प्ले, MediaTek चिपसेट दी गयी है। इसके साथ Vivo S1 में आपको 4500mAh की बैटरी, 128GB स्टोरेज, ट्रिपल कैमरा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 32MP सेल्फी कैमरा जैसे लेटेस्ट ट्रेंडी फीचर दिए गये है।
यह भी पढ़िए: 20,000 रुपए से कम कीमत में 10 बेस्ट फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले स्मार्टफोन
Vivo S1 की प्राइस और उपलब्धता
Z1 Pro से अलग Vivo S1 Pro को कंपनी ने ऑफलाइन मार्किट को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। Vivo S1 के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वरिएन्त को 17,990 रुपए की कीमत में पेश किया है जबकि 6GB रैम + 64GB स्टोरेज को 18,990 रुपए और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वरिएन्त को 19,990 रुपए की कीमत में लांच किया गया है।
अभी के लिए 8 अगस्त से ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बेस वरिएन्त बिक्री के लिए उपलब्ध होगा जबकि बाकि 2 वरिएन्त जल्द ही बाज़ार में देखने को मिलेंगे।
Vivo S1 के फीचर
Vivo S1 में आपको सामने की तरफ 6.38-इंच की FHD+ sAMOLED डिस्प्ले वाटरड्राप नौच के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ MediaTek Helio P95 चिपसेट 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के 3 अलग-अलग वरिएन्त में पेश किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ आपको 16MP का SonyIMX499 प्राइमरी सेंसर, 8MP 120-डिग्री अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर कॉम्बिनेशन वाला ट्रिपल रियर कैमरा ग्रेडिएंट बैक पैनल के साथ देखने को मिलता है। सामने की तरफ आपको 32MP का सेल्फी कैमरा AR स्टीकर, बोकेह मोड जैसे फीचर के साथ दिया गया है।
अन्य फीचर में आपको माइक्रोUSB पोर्ट, रिवर्स चार्जिंग वाया OTG, 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE< ब्लूटूथ 5.0 और ड्यूल-बैंड Wi-FI जैसे फीचर भी दिए है।
Vivo S1 vs Vivo S1 Pro की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Vivo S1 | Vivo S1 Pro* |
डिस्प्ले | 6.38-इंच, Full HD+, Super AMOLED | 6.39-इंच, Full HD+, Super AMOLED |
प्रोसेसर | 2.0GHz ओक्टा-कोर MediaTek Helio P65 | 1.7GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 |
स्टोरेज | 64GB/128GB, 256GB तक बढ़ा सकते है | 128GB/256GB |
रैम | 4GB/6GB | 6GB/8GB |
रियर कैमरा | 16MP (f/1.7) + 8MP वाइड-एंगल (f/2.2) + 2MP डेप्थ (f/2.4) | 48MP (f/1.8) + 8MP वाइड-एंगल (f/2.2) + 5MP डेप्थ (f/2.4) |
फ्रंट कैमरा | 32MP, f/2.0 अपर्चर | 32MP, f/2.0 अपर्चर, पॉप-अप |
बैटरी | 4500mAh, 18W फ़ास्ट चार्जर | 3700mAh, 18W फ़ास्ट चार्जर |
माप और वजन | 159.53 × 75.23 × 8.13mm; 179 ग्राम | 157.3 x 74.7 x 8.2 mm; 185 ग्राम |
अन्य | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रो-USB, ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, ड्यूल बैंड Wi-Fi | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रो-USB, ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, ड्यूल बैंड Wi-Fi |