नवंबर में स्मार्टफोन लॉन्च की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि दिसंबर का महीना शांत रहने के आसार थे। लेकिन इस महीने में भी आपके लिए सरप्राइज़ है। दिसंबर 2025 में Oppo, Vivo, OnePlus और Realme जैसे ब्रांड भारत में कई बड़े फ्लैगशिप और मिड-रेंज मॉडल लॉन्च करने वाले हैं। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो साल का ये आखिरी पड़ाव (December 2025) आपके लिए जैकपॉट साबित हो सकता है। इस लिस्ट में वे सभी मॉडल शामिल हैं, जो आने वाले हफ्तों में भारत में लॉन्च होंगे और जिन्हें लेकर मार्केट में पहले ही ज़बरदस्त चर्चा है।

Upcoming Smartphones In December 2025 (दिसंबर 2025 में आने वाले स्मार्टफोन)
1. Vivo X300 Series (2 दिसंबर)

Vivo, December 2025 की शुरुआत अपने X300 और X300 Pro मॉडल्स के साथ करने जा रहा है। इस सीरीज़ में कंपनी ने कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों पर बराबर ध्यान दिया है। दोनों फोन 3nm MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर चलते हैं, जो एफिशिएंसी और पावर को बेहतरीन तरीके से बैलेंस करता है। इसके साथ ही Vivo की Pro Imaging VS1 और V3+ चिप मिलकर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को और भी खास बनाती हैं।
X300 Pro में 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसे 50MP अल्ट्रावाइड और 200MP APO टेलीफोटो लेंस सपोर्ट करते हैं। Zeiss ट्यूनिंग इसे उन यूज़र्स के लिए खास बनाती है जो अच्छा फोटोग्राफी का अनुभव चाहते हैं।
2. Realme P4x 5G (4 दिसंबर)

Realme P4x 5G भी December 2025 में लॉन्च होगा। ये उन लोगों के लिए है जिन्हें एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड मिड-रेंज फोन चाहिए। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट है। ये एक मिड-रेंज चिपसेट है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भरोसेमंद है। फोन में 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनीमेशन बेहद स्मूद लगते हैं।
सबसे दिलचस्प बात, इसका 7000mAh Titan बैटरी पैक है, जो आसानी से लंबे दिन निकाल सकता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग भी शामिल है, और बड़ी वाष्प चैम्बर कूलिंग सिस्टम इसे तापमान नियंत्रण में मदद करता है।
3. OnePlus 15R (17 दिसंबर)

December 2025 का सबसे खास लॉन्च होगा – OnePlus 15R। यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जो Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा, और यही बात इसे बाज़ार में सबसे अलग बनाती है। फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलेगा, जो इसकी स्मूदनेस और कस्टमाइज़ेशन को एक नए स्तर पर ले जाता है।
इस फ़ोन में इस बार गोल की जगह एक साइड पर वर्टीकल कैमरा मॉड्यूल होगा। इसमें दो कैमरा शामिल होंगे। वहीँ इसके काले (Charcoal Black) और हरे (Minty Green) रंग इसमें प्रीमियम लुक जोड़ते हैं। OnePlus ने इस बार ड्यूरेबिलिटी पर भी खूब काम किया है क्योंकि फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी रेटिंग्स दी गई हैं।
4. Oppo Reno 15C (दिसंबर लॉन्च)

Oppo की Reno सीरीज़ डिज़ाइन और कैमरा के लिए हमेशा पसंद की जाती है। Reno 15C में 6.59-इंच का 1.5K रेज़ॉल्यूशन डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट होगा। इसे Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित किया जा सकता है, जो बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है और भारी ऐप्स को भी आसानी से संभालता है।
इसके कैमरे भी काफी दिलचस्प हैं। 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो लेंस के साथ यह मॉडल उन यूज़र्स को आकर्षित करेगा जो रोजमर्रा की फोटोग्राफी के अलावा पोर्ट्रेट और ज़ूम क्वालिटी पर भी ध्यान देते हैं।
5. OnePlus Ace 6T (चीनी लॉन्च)

OnePlus Ace 6T चीन में दिसंबर में लॉन्च होने वाला है और माना जा रहा है कि यही फोन भारत में OnePlus 15R के नाम से पेश किया जा सकता है। इसमें भी Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलेगा और ब्लैक, ग्रीन और वायलेट जैसे कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे। इसका फ्लैट डिस्प्ले और स्लिम बेज़ल्स इसे एक साफ-सुथरा प्रीमियम लुक देते हैं।
कैमरा मॉड्यूल स्क्वायर आकार में होगा और इसमें संभवतः दो लेंस देखने को मिलेंगे। इंटरनेशनल मॉडल्स को ट्रैक करने वालों के लिए यह लॉन्च काफी अहम रहेगा।
इस महीने कई ऐसे मॉडल भी आने की उम्मीद है जिनकी आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन लीक और रिपोर्ट्स लगातार सामने आ रही हैं। इनमें Vivo S50, Vivo S50 Pro Mini, Redmi 15C 5G, Poco C85 5G, Oppo A6x, Redmi Turbo 5 और Vivo X300 FE जैसे नाम शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।
































