Asus में अपने नए फ्लैगशिप फोन को इंडिया में लांच कर दिया है। जिसमे आपको बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ मिलता है बेहतरीन डिजाईन और लुक्स भी। यह डिवाइस फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है जिसको आप 29,999 रुपए की कीमत में खरीद सकते है।
डिवाइस के लुक्स को हमेशा बरकरार रखने के लिए आपको इसको सुरक्षा पर भी ध्यान देना होगा तो इसलिए हम लेके आये है आपके लिए Asus Zenfone 5Z के लिए 10 आकर्षक और किफायती केस और कवर। तो चलिए नज़र डालते है सूची पर:
यह भी पढ़िए: जानिए कैसे बनाये किसी भी एंड्राइड स्मार्टफोन से स्लो-मोशन विडियो
1. Golden Sand Zenfone 5Z Back Cover
Asus Zenfone 5Z के लिए हमारी पहली पसंद है यह कार्बन फाइबर से बना TPU शॉकप्रूफ बैक कवर जो आपकी डिवाइस को किरणों तक अच्छे से ढक लेता है तथा अचानक से गिरने या धक्का लगने से होने वाली नुकसान से बचाता है। यह कवर ब्लैक कलर में आता है जो आपको डिवाइस को आकर्षक भी बनाता है।
2. BEASTIN Matte Hard Case Back Cover
हमको हमेशा से ही मैट फिनिश वाले स्मार्टफोन बेक कवर पसंद है इसलिए सूची में अगला नाम है Asus Zenfone 5Z के लिए उपलब्ध रबर मटेरियल से बना हार्ड कवर जो आपकी डिवाइस को अच्छे से किनारों पर पकड बना कर हर तरह की दुर्घटनाओ से बचाता है।
3. Hupshy® Asus ZenFone 5Z Printed Back Case
अगर आप सुपरहीरो फैन है तो आपको DC यूनिवर्स के बैटमैन के प्रति तो लगाव होगा ही। इसलिए आपकी डिवाइस को आपके पसंदीदा हीरो बैटमैन ने निशान वाले कवर से सुरक्षित बनाना काफी बेहतर रहेगा। काफी मजबूत प्लास्टिक से बना यह केस आपकी डिवाइस को सुरक्षित करने के साथ-साथ देखने में भी आकर्षक बनाएगा।
4. D-Kandy Luxury Leather Flip Wallet Case
अगर आप घुमने का शौक़ रखते है और आपको एक थोडा महंगा फ्लिप कवर कवर चाहिए तो यह लक्ज़री कवर आपकी पहली पसंद बन सकता है। यह कवर आपके फोन को 360-डिग्री प्रोटेक्शन तो देता ही है इसके अलावा इस कवर में आपको कार्ड और पैसे रखने की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा लेदर मटेरियल इसको काफी प्रीमियम फील भी देता है।
5. Asus Zenfone 5Z Back Cover | Marvel Edition |
Marvel Avengers यह एक ऐसा नाम है जिसको हर कोई जानता है। यहाँ पर आपको कौन सा सुपरहीरो पसंद है आयरन मैन या थोर या हल्क। मेरी निजी राय में मुझे पसंद है कैप्टेन अमेरिका स्टीव रॉजर। तो अगर आपको अपने लिए कोई सुपर हीरो वाला बैक कवर लेना हो तो मैं आपको कैप्टेन अमेरिका की शील्ड की इमेज वाले इस मैट फिनिश बैक कवर का ही सुझाव दूंगा।
6. ACM Flip Cover for Asus Zenfone 5z Zs621kl-2a012in
अगर आप अपने लिए एक स्मार्टस्क्रीन वाला फ्लिप कवर चाहते है जो आपके लिए यह कवर एक अच्छा सुझाव साबित होगा। यह कवर ना सिर्फ आपकी डिवाइस को प्रोटेक्शन देगा बल्कि आपको लॉक स्क्रीन पर नोटिफिकेशन देखने में भी मदद करेगा। यह कवर आपको एक मैग्नेटिक लॉक बटन के साथ मिलता है जिस से आपके कवर का फ्लिप अपने आप नहीं खुलेगा तथा बेक साइड में दिए अटैचमेंट की सहायता से आप इसको एक स्टैंड की तरह विडियो देखने में भी इस्तेमाल में ला सकते है।
7. Flipkart SmartBuy Back Cover for Asus Zenfone 5z
अगर आप रबर मटेरियल वाला एक आकर्षक बैक कवर चाहते है जो एक दम सिंपल भी हो और साथ में ग्रिप भी अच्छी दे तो यह कवर आपको काफी पसंद आएगा। यह काफी अच्छी क्वालिटी की रबर का बना शॉक-प्रूफ फ्लेक्सिबल बैक कवर है जो ब्लैक कलर में उपलब्ध होता है। यह कवर आपकी डिवाइस को चारों कोनो पर अच्छे से पकड बनाकर बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
8. GS SMART Back Cover for Asus Zenfone 5Z
अगर आपको Asus Zenfone 5Z के बैक पैनल पर दिया रिंग सेंट्रिक डिजाईन अच्छा लगता है और आप अपनी डिवाइस के लुक्स से कोई समझौता नहीं कर सकते है तो GS Smart द्वारा पेश किया गया ये ट्रांसपेरेंट कवर आपको काफी आकर्षक लगेगा। यह एक फ्लेक्सिबल केस होने के साथ-साथ वाटरप्रूफ भी है जो आपके डिवाइस की खूबसूरती को बनाये रखते गये आपकी डिवाइस की सुरक्षा करेगा।
9. MOBIHUB Back Cover for Asus Zenfone 5Z
अब बारी है एक हाइब्रिड बैक कवर की। यह एक मिलिट्री ग्रेड बैक कवर है जिसमे आपको पॉलीकार्बोनेट लेयर के साथ एक काफी मजबूत सुरक्षा मिलती है। केस का डिजाईन आपकी डिवाइस को हर तरह की दुर्घटना से बचाता है लेकिन यह देखने में थोडा अलग लगता है जिस कारण आपको अपनी डिवाइस के लुक्स से थोडा समझौता करना पड़ेगा लेकिन पीछे की तरफ दिया गया स्टैंड इसको विडियो देखने के लिए एक अच्छे स्टैंड की सुविधा देता है।
Asus Zenfone 5Z स्क्रीन प्रोटेक्टर
Asus Zenfone 5Z में आपको समे की तरफ 6.2-इंच की IPS LCD FHD डिस्प्ले दी जाती है। फोन में 83.6% का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो दिया गया है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए यहाँ गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दी है लेकिन उसका वर्जन नहीं बताया गया है जिस कारण डिस्प्ले पर लगने वाले धब्बो और निशानों से बचने के लिए हम एक अच्छी क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास की भी आवश्यकता पड़ती है।
Cover Alive द्वारा टेम्पर्ड ग्लास – यहाँ से खरीदे
S-Softline द्वारा टेम्पर्ड ग्लास – यहाँ से खरीदे
BIZBEEtech द्वारा टेम्पर्ड ग्लास – यहाँ से खरीदे