TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने आज अपना एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Spark 5 लांच कर दिया है। बजट फोन में आपको इस कीमत पर एंड्राइड 10, क्वैड कैमरा सेटअप, फ्रंट LED जैसे फीचर दिए गये है। टेक्नो की स्पार्क सीरीज एक बजट सीरीज है इसलिए कंपनी ने टेक्नो सस्ते स्मार्टफोन स्पार्क 5 को कम कीमत के साथ शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:
Tecno Spark 5 की कीमत और उपलब्धता
Spark 5 को Vacation Blue, Misty Grey, Spark Orange और Ice Jadeite कलर ऑप्शन में पेश किया गया है जिसकी कीमत GHS 720 यानि लगभग 9300 रुपए रखी गयी है। इंडिया के साथ कंपनी इस फोन को दूसरे मार्केट में इसे कब लॉन्च करेगी, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Tecno Spark 5 के फीचर
Spark 5 में आपको 6.6-इंच की पंच होल डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर क्वैड कोर MeditaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 2GB रैम और 32GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।
सामने की तरफ आपको फोटोग्राफी के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया है जिसके साथ LED फ़्लैश भी देखने को मिलती है। कीमत के हिसाब से पीछे की तरफ आपको 13MP का प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर ड्यूल LED फ़्लैश सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।
इसके अलावा आपको सामने की तरफ फेस अनलॉक फीचर भी दिया है। सॉफ्टवेयर के रूप में एंड्राइड 10 आधारित HiOS 6.0 स्किन मिलती है। बेहतर बैकअप के लिए 5000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है।
Tecno Spark 5 की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Tecno Spark 5 |
डिस्प्ले | 6.6-इंच, 1600x720p पंच होल डिस्प्ले |
प्रोसेसर | MeditaTek Helio A22 |
रैम | 2GB |
स्टोरेज | 32GB |
रियर कैमरा | 13MP + 2MP + 2MP + VGA |
फ्रंट कैमरा | 8MP, LED फ़्लैश |
बैटरी | 5000mAh |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 आधारित HiOS 6.1 |
फिंगरप्रिंट सेंसर | रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर |
अन्य | ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11ac, ब्लूटूथ 4.2, GPS, माइक्रो USB |