Sony ने हाल ही में अपने काफी सारे ब्लूटूथ हैडफ़ोनों को लांच किया था और कल कंपनी ने अपने सबसे किफायती हैडफ़ोन WH-XB900N वायरलेस नॉइज़-कैंसलेशन हैडफ़ोन को इंडिया में लांच कर दिया है जिसकी कीमत सिर्फ 16,990 रुपए रखी गयी है। इसमें आपको डिजिटल नॉइज़ कैंसलेशन का फीचर मिलता है साथ ही ये Alexa और Google Assistent को भी सपोर्ट करता है। तो चलिए नज़र डालते है इसके कुछ और फीचर पर:
यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi Super Bass Wireless Headphones ब्लूटूथ 5.0 के साथ हुए लांच
Sony WH-XB900N के फीचर
Sony WH-XB990N में आपको 30mm डायनामिक नीयोडिमियम ड्राईवर दिए गये है जो आसानी से आपको 3Hz-20,000Hz तक की फ्रीक्वेंसी रेट के प्रति सेंसिटिव है तो यहाँ आपको आउटपुट में बेहतर बेस मिलती है। कंपनी ने दावा किया है की यह हैडफ़ोन आपको एक बार फुल चार्ज करने पर 40 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है।
इसके अलावा यहाँ पर क्विक अटेंशन फीचर भी दिया है जिसके साथ आप बिना हैडफ़ोन उतारे सिर्फ उनपर हाथ रख कर बाहर की आवाज सुन सकते है।
कनेक्टिविटी की बात करे तो हैडफ़ोन में आपको ब्लूटूथ 4.2, NFC और AUX इनपुट का फीचर मिलता है जिसके लिए बॉक्स में आपको L-शेप की AUX केबल भी दी गयी है। Codec की जहाँ तक बात है Sony WH-XB900N में आपको A2DP, AVRCP, HFP, HSP, SBC, AAC, aptX, aptX HD, और LDAC का सपोर्ट मिलता है।
अन्य बेसिक फीचर जैसे, टच जेस्चर भी इयर-कप पर दिए गये है जिनके साथ आप प्ले/पॉज, नेक्स्ट ट्रैक/ स्किप ट्रैक जैसे ऑप्शन के अलावा वॉल्यूम अप/डाउन के साथ वौइस् अस्सिस्टेंट का भी इस्तेमाल कर सकते है।
Sony WH-XB900N Wireless Headphones के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Mi Super Bass Wireless Headphones (YDTDQC01JY) |
ड्राईवर | 30mm, डायनामिक ड्राईवर |
रिस्पोंस | 3Hz-20,000Hz; 50Ohms |
चार्जिंग पोर्ट | USB टाइप-C, क्विक चार्ज |
बैटरी बैकअप | 30 घंटे |
इनपुट | 5V-1A |
रेंज | 10 मीटर |
कनेक्टिविटी | ब्लूटूथ 4.2, Aux, NFC |
अन्य फीचर | टच सेंसर, क्विक अटेंशन फीचर |
कलर | ब्लैक और ब्लू |
वजन | 254 ग्राम |
कीमत | 16,990 रुपए |