सैमसंग की एक नयी डिवाइस Samusng Galaxy Note 9 को कल ही FCC सर्टिफिकेट मिला था जो कंपनी का नया फ्लैगशिप फोन साबित हो सकता है। वही अब Samsung Galaxy Tab S4 को भी FCC सर्टिफिकेशन साईट पर देखा गया है जो यह बताता है की कंपनी इस डिवाइस को जल्द लांच कर सकती है।
पिछले कुछ दिनों से प्राप्त लीक और रेंडर से इस बात की सम्भावना भी बढ़ जाती है की यह डिवाइस शायद से Note 9 के साथ लांच की जा सकती है जो Galaxy Tab S3 का एक अपग्रेड वर्जन होगा।
यह भी पढ़िए: Asus Zenfone 5Z होगा 4 जुलाई को इंडिया में लांच; होगा फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट
Samsung Galaxy Tab S4 से जुडी जानकारी
FCC लिस्टिंग में वैसे स्पेसिफिकेशन की साफ़ जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन इस फ्लैगशिप टेबलेट को मॉडल नंबर SM-T835 नाम दिया गया है। यहाँ पर यह साफ़ हो जाता है की डिवाइस को FCC सपोर्ट और LTE बैंड के साथ Wi-Fi और ब्लूटूथ सपोर्ट भी मिलता है। यहाँ पर एक और मॉडल नंबर SM-T830 देखा गया है जो Tab S4 अक Wi-Fi Only वरिएन्त हो सकता है।
इमेज के अनुसार पीछे की तरफ सिंगल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है तथा नीचे की तरफ AKG की ब्रांडिंग दिखाई गयी है जो यह सुनिश्चित करती है की डिवाइस बेहतर ऑडियो आउटपुट देने में सक्षम होगी। लीक से यह भी संकेत मिलते है की डिवाइस में आपको स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट दी जा सकती है। इसके अलवा सामने की तरफ 10.5-इच डिस्प्ले, एंड्राइड ओरियो 8.1, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की सुविधा भी दी जा सकती है।
FCC लिस्टिंग के बाद यह उम्मीद काफी बढ़ गयी है की कंपनी के 9 अगस्त को न्यूयॉर्क में होने वाले इवेंट में आपको Galaxy Note 9 के साथ Tab S4 भी देखने को मिल सकता है। अभी कोई आधिकारिक जानकरी सामने नहीं आई है इसलिए नवीनतम अपडेट के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!