टैबलेट बाजार के बड़े खिलाड़ी – सैमसंग ने बेंगलुरु में एक मीडिया कार्यक्रम के दौरान भारत में अपने नवीनतम Galaxy Tab S3 को लॉन्च किया है। Tab S3, एप्पल के 9.7 इंच वाले iPad Pro को कड़ी टक्कर देने वाला है। सैमसंग भारत में इस टैब को सेलुलर और वाई-फाई संस्करण में पेश कर रहा है। (Read in English)
इसके फीचर्स की बात करें, तो Galaxy Tab S3 ‘एस पेन’ के साथ आता है जो डूडलिंग, नोट्स तथा अन्य कामों में मदद करता है। नए टैबलेट को पोगो पिन की सहायता से एक बाहरी की-बोर्ड से जोड़ा जा सकता है।
डिजाइन के अनुसार, टैब एस 3 काफी प्रीमियम लगता है। यह कोनों पर घुमावदार है और इसकी बैक ग्लास की बनी हुई है। सामने की ओर, टैबलेट में एक फोटो कैमरा दिया गया है, डिस्प्ले के नीचे कैपेसिटिव बटन है।
इसके होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर को टैबलेट के दाहिनी ओर रखा गया है। सैमसंग ने टैबलेट में AKG द्वारा ट्यून किए गए चार स्पीकर लगाए हैं।
सैमसंग Galaxy Tab S3 में 2048 x1536 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाली 9.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें ब्लू लाइट फिल्टर मौजूद है। 4GB रैम वाला यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ सैमसंग ने 32GB की इंटरनल स्टोरेज टैबलेट में दी है, जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
इसके कैमरे की बात करें तो 13MP के मुख्य कैमरे को LED फ्लैश का सपोर्ट दिया गया है। वहीं सेल्फी कैमरा 5MP का है। सैमसंग Galaxy Tab S3 में 6,000mAh की क्षमता वाली बैटरी दी गयी है। यह टैबलेट एंड्रॉइड नोगाट आधारित टचविज़ UI के साथ चलता है।
यह भी पढ़ें: स्नैपड्रैगन 835 और 6 GB रैम के साथ Squeezable HTC U11 हुआ भारत में लॉन्च
सैमसंग गैलेक्सी एस 3 टैब की भारत में कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफ़र
भारत में वाई-फाई और सेलुलर संस्करण वाले टैब एस 3 की कीमत 47,990 रुपए है।
एक शुरूआती ऑफर के रूप में, सैमसंग टैबलेट के साथ AKG ट्यून्ड इयरफ़ोन और मुफ्त Jio Data ऑफर कर रहा है। यह 29 जून से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से खरीदा जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी एस 3 टैब भारत में काले और सफेद रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें: Vivo V5s की समीक्षा: खूबियाँ, खामियां और सभी कुछ
Samsung Tab S3 के स्पेसिफिकेशन्स
Model | Samsung Tab S3 |
Display | 9.7-Inch, QXGADisplay, |
Processor | Qualcomm Snapdragon 820 SoC |
RAM | 4GB |
Internal Storage | 32GB |
Software | Android Nougat based TouchWiz UI |
Primary Camera | 13 Megapixel, PDAF, LED flash |
Secondary Camera | 5MP |
Battery | 6000 mAh with fast charging |
Others | 4G VoLTE, dual-band WiFi, NFC, Bluetooth, Fingerprint sensor (home button), USB Type-C |
Price | Rs. 47,990 |