Samsung Galaxy Z Flip फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है 60 से 90 हज़ार रुपए की कीमत के बीच लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung का अगले महीने 11 फरवरी को एक लांच इवेंट पहले से ही निर्धारित हो चूका है जिसमे कंपनी अपना अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip को लांच कर सकती है। इसके बाद आज ताज़ा सामने आई लीक के अनुसार Galaxy Z Flip की कीमत $860 (~62,000 रुपए) से $1,295 (~92,000 रुपए) के बीच की कीमत में पेश किया जा सकता है। तो चलिए डिवाइस से जुडी लेटेस्ट लीक जानकरी पर नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: बेस्ट 120fps रिफ्रेश रेट गेम्स आपकी स्मूथ AMOLED डिस्प्ले डिवाइस के लिए

Galaxy Z Flip की आपेक्षित कीमत और फीचर

Samsung Galaxy Fold 2 teased

ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy Z Flip की कीमत हाल ही में पेश किये गये Motorola Razr से कम कीमत में पेश किया जायेगा जिसमे स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था। अगर अफवाहों की माने तो स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ Galaxy Z Flip को अगले महीने लांच किया जा सकता है।

हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन साईट पर भी डिवाइस को देखा गया जिसके हिसाब से फोन को 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जायेगा। सामने की तरफ 6.7-इंच की डिस्प्ले देने की उम्मीद है जो वर्टीकल पोजीशन में फोल्ड किया जा सकता है।

कैमरा के लिए फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ सेल्फी के लिए 10MP का कैमरा सेंसर भी मिल सकता है। फोन में 8K रेज़ोलुशन में विडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। साथ ही साउथ- कोरिया में फोन का 5G वरिएन्त भी पेश हो सकता है लेकिन यह भी आधिकारिक तौर पर बताया नहीं गया है।

एक XDA मेम्बर के हवाले से ख़बर सामने आई है कि Galaxy Z Flip में 3,300mAh की बैटरी मिलेगी।

डिवाइस से जुडी एक और लीक जानकारी के अनुसार फोन में प्लास्टिक की जगह अल्ट्रा-थिन ग्लास डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जायेगा। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने यूरोप में अल्ट्रा-थिन ग्लास डिस्प्ले ट्रेडमार्क के लिए भी अप्लाई किया है। अल्ट्रा थिन ग्लास के इस्तेमाल से फायदा ये है की  स्क्रैच पड़ने पर प्लास्टिक लेयर को रिप्लेस किया जा सके।

Related Articles

ImageNothing Phone (2) का ये मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक हुआ

Nothing Phone (1) को लॉन्च के समय मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन फ़ोन अपने अनोखे डिज़ाइन के कारण काफी पॉपुलर हुआ। अब कंपनी ने Mobile World Congress (MWC) 2023 के दौरान अपने दूसरे स्मार्टफोन की घोषणा भी कर दी है। खुद कंपनी ने फाउंडर Carl Pei ने इस स्मार्टफोन की घोषणा की है और ये भी …

ImageGalaxy Fold 2 नहीं Galaxy Z Flip नाम से लांच होगा सैमसंग का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन

Samsung ने हाल ही में अपने 11 फरवरी को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट को टीज़ करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इस इवेंट में फ्लैगशिप ग्रेड Galaxy S20 सीरीज के साथ कंपनी का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लांच किया जा सकता है। इसी के साथ अपकमिंग स्मार्टफोन से जुडी जानकरी सामने आने …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3, और Galaxy Buds 2 की कीमतें लीक हुईं

[4.8.2021, अपडेट]: Samsung अगले सप्ताह Galaxy Z Fold 3, Z Flip 3 को लॉन्च करने वाला है। इनकी युरोपियन कीमत पहले ही लीक हो चुकी है, जिसकी खबर आप नीचे पढ़ सकते हैं। आज भारत में इनकी क्या कीमत होगी, ये भी सामने आ गया है। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो भारत में Samsung Galaxy Z Flip …

Imageक्या Samsung लॉन्च करने वाला है एक अन्य नया फोल्डेबल Galaxy Z Fold 6 Ultra? जानें पूरी ख़बर

Samsung इस साल जुलाई महीने के शुरूआती दिनों में बाज़ार में नए फोल्डेबल लॉन्च कर सकती है। इनमें गैलेक्सी Galaxy Z Fold 6 / Fold 6 SE और Z Flip 6 तो आएंगे ही, लेकिन इसके अलावा इंटरनेट पर एक अन्य मॉडल Samsung Galaxy Z Fold 6 Ultra के लॉन्च होने की खबरें भी सामने …

ImageSamsung Galaxy S24 FE इस साल के मध्य में हो सकता है लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन्स

Samsung जल्द ही अपना नया फ़ोन samsung Galaxy S24 FE मार्केट में लॉन्च करने वाला है। इसकी खबरे तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, और कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी कई खबरे सामने आ रही हैं| अंदाजा लगाया जा रहा है कि galaxy S24 FE इस साल अक्टूबर से पहले लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.