Samsung Galaxy Unpacked Event 2020 : Galaxy Note 20, Note 20 Ultra, Galaxy Watch 3, Galaxy Buds Live और Galaxy Tab S7, S7+ हुए लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी दिनों से कंपनी के टीज़र पेश करने के बाद आज Samsung ने अपने लेटेस्ट Galaxy Ecosystem प्रोडक्ट को वर्चुअल लांच इवेंट के जरिये लांच कर दिया है। इस इवेंट में कंपनी ने Galaxy Note 20 सीरीज, Galaxy Watch 3, Galaxy Z Fold 2 और Galaxy Tab S7/S7+ डिवाइसों को पेश किया है।

डिवाइसों के बारे में पहले ही काफी जानकारी जैसे डिजाईन और मुख्य फीचर लीक हो चुके थे लेकिन लांच एवनेट में फिर भी काफी नए फीचर देखने को मिले। तो चलिए सैमसंग की फ्लैगशिप डिवाइसों के स्पेसिफिकेशनों पर नज़र डालते है:

Samsung Galaxy Unpacked Event 2020 के मुख्य आकर्षण

1. Samsung Galaxy Note 20, Note 20 Ultra

इस साल के लेटेस्ट Note 20 और 20 Ultra में आपको सामने की तरफ 6.7 इंच की फ्लैट स्क्रीन और Note 20 Ultra में 6.9-इंच की कर्वे स्क्रीन दी गयी है। अल्ट्रा मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट, QHD+ रेज़ोलुशन, sAMOLED डिस्प्ले के अलावा गोरिल्ला ग्लास Victus प्रोटेक्शन जैसे लेटेस्ट फीचरों के साथ 108MP प्राइमरी कैमरा, 50x पेरिस्कोप ज़ूम का सपोर्ट भी मिलता है।

दोनों ही स्मार्टफोन मार्किट में स्नैपड्रैगन 865+ / Exynos 990 चिपसेट और 5G कनेक्टिविटी के साथ जदल ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

2. Galaxy Z Fold 2

कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 2 में आपको नए डिजाईन इम्प्रूवमेंट के साथ 7.6-इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट की अल्ट्रा-थिन ग्लास डिस्प्ले दी गयी है। इंटरनल डिस्प्ले पर पंच होल डिस्प्ले, तथा कवर स्क्रीन का साइज़ 6.2- इंच रखा गया है। डिवाइस से जुडी और जानकरी 1 सितम्बर को शेयर की जाएगी।

3. Galaxy Watch 3

Galaxy Watch 3 को राउंड स्पोर्ट्स डायल, रोटेटिंग बेज़ेल और ऑउटफिट मैचिंग वाच फेस के साथ पेश किया गया है। वाच IP68 वाटर रेसिस्टेंट, ECG, SpO2 और अन्य हेल्थ ट्रैकिंग फीचरों के साथ पेश की गयी है।

इंटरनल हार्डवेयर के बाद करे तो यहाँ Exynos 9110 CPU, Mali-T720 GPU, 1GB रैम और 8GB स्टोरेज शामिल किये गये है। वाच आपको Tizen आधारित Wearable OS 5.5 पर रन करती हुई मिलती है।

4. Galaxy Buds Live

किडनी के आकार के Galaxy Buds मार्किट में 6 घंटे के बैटरी बैकअप और चार्जिंग केस के साथ 21 घंटे के बैकअप के साथ पेश किये गये है। ये इयरबड्स एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन सपोर्ट के साथ आते है।

यह बड्स 12mm ड्राइवर के साथ पेश किये है जिनकी AKG ने ट्यून किया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया है।

5. Galaxy Tab S7, S7+

Galaxy Tab S7 और S7+ में क्रमश आपको 11 इंच और 12.4 इंच की बड़ी डिस्प्ले 2560×1600 पिक्सेल / 2800×1752 पिक्सेल रेज़ोलुशन के साथ मिलती है। दोनों ही टेबलेट 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते है। इनके साथ में आपको कीबोर्ड के साथ बुक कवर भी मिलता है जिसको आप एक स्टैंड की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है।

कीमत और उपलब्धता

  • Samsung Galaxy Note 20 5G – $999.99 (~Rs. 75,400)
  • Samsung Galaxy Note 20 Ultra – $1,299.99 (~Rs. 97,500)
  • Galaxy Watch 3 (41mm model) – $399
    Galaxy Watch 3 (45mm Model) – $429
  • Galaxy Buds Live – $169.99
  • Galaxy Tab S7 – EUR 699
    Galaxy Tab S7+ – EUR 899

 

Related Articles

Imageइस वजह से दिया जाता है Samsung Galaxy डिवाइस में Maintenance Mode फीचर, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

Samsung ने अपने स्मार्टफोन्स में One UI 5 के साथ, Maintenance Mode फीचर की सुविधा भी दी है, जो आपके फोन के डेटा को सुरक्षित रखता है। यदि आपका फोन खराब हो गया है और आपको उसे ठीक कराने के लिए सर्विस सेंटर पर छोड़ना पड़ेगा। ऐसी स्तिथि में आपके फोन का डेटा असुरक्षा के …

ImageSamsung जल्द लांच करेगा Galaxy M32 स्मार्टफोन 21 जून को

Samsung ने आज आगामी हफ्ते के लिए अपने दो लांच इवेंट की घोषणा कर दी है। 21 जून को कंपनी Galaxy M32 को लांच करेगी जबकि 23 जून को सैमसंग अपने दो नए टेबलेट मार्किट में पेश करेगी। हम इन् डिवाइसों के बारे में काफी दिनों से सुन रहे है तो चलिए नज़र डालते है …

ImageSamsung Galaxy Tab S7 Lite के रेंडर आये सामने, हो सकता है जल्द लांच?

Samsung Galaxy Tab S7 Lite लगता है जून महीने में लांच किया जायेगा। अभी के लिए इसकी कोई आधिकारिक घोषणा तो सामने नहीं आई है लेकिन कल इन्टरनेट पर डिवाइस के कुछ रेंडर लीक हुए है और साथ में कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आई है। लोकप्रिय लीक्स्टर Evan Blass के जरिये सामने आई जानकरी में …

ImageGalaxy Unpacked event से पहले ही Samsung Galaxy Tab S9 Ultra के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लीक

टेक कंपनी Samsung 26 जुलाई को Galaxy Unpacked event आयोजित करने वाली है। इसके लिए अंतिम चरण की तैयारियां जोरों पर हैं। संभावना जताई जा रही है कि कंपनी लॉन्च इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 5, Samsung Galaxy Z Flip 5, Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज़, Samsung Galaxy Buds 3 के साथ Samsung Galaxy …

ImageSamsung Watch 3 और Galaxy Buds Live इयरबड्स हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Samsung के Unpacked Event 2020 में कंपनी ने Galaxy Note 20 सीरीज स्मार्टफोनों के अलावा Galaxy Buds Live और Galaxy Watch 3 को भी लांच किया था। नोट सीरीज की कीमत का खुलासा तो कंपनी ने उसी दिन कर दिया था लेकिन वाच और बड्स से जुडी जानकारी को शेयर नहीं किया गया है। आज सैमसंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.