Image
EXPAND

Geekbench पर दिखा Samsung Galaxy S25 Ultra का US वेरिएंट: Apple A18 Pro को पछाड़ते हुए दिखा शानदार स्कोर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S25 Ultra 2025 में जनवरी में लॉन्च होता नज़र आ सकता है। फ़ोन के आने में अभी लगभग तीन से चार महीने का समय है, लेकिन इससे जुड़ी ख़बरें (अफवाहें / लीक ) थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हम इस नयी Galaxy S25 सीरीज़ में आने वाले चिपसेट के बारे में ढेरों अफवाहें सुन चुके हैं, लेकिन इस बार इस सीरीज़ के टॉप-एन्ड स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra को गीकबेंच पर देखा गया है और इसका स्कोर आपको हैरान कर देगा।

ये Galaxy S25 Ultra का यू. एस. वैरिएंट है, जिसमें Snapdragon 8 Gen 4 है और इसके गीकबेंच स्कोर ने नए Apple A18 के स्कोर को भी पीछे छोड़ दिया है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M55s की धमाकेदार एंट्री, M55 के शानदार फीचर्स अब आपके बजट में

गीकबेंच स्कोर में Samsung Galaxy S25 Ultra ने नए iPhone 16 को पछाड़ा

Samsung का ये नया फ़ोन Geekbench पर मॉडल नंबर SM-S938U के साथ स्पॉट हुआ। इस लिस्टिंग के साथ यही माना जा रहा है कि ये फ़ोन Galaxy S25 Ultra है। इस मॉडल नंबर में U Ultra मॉडल की तरफ इशारा करता है, क्योंकि इसके प्रीडिसेस्सर Galaxy S24 Ultra का मॉडल नंबर SM-S928U था।

इस Geekbench लिस्टिंग के अनुसार फ़ोन का सिंगल कोर स्कोर 3,069 पॉइंट्स हिअ और मल्टी-कोर स्कोर 9,080 पॉइंट्स है। ये लिस्टिंग ये भी बताती है कि फ़ोन में 10.54GB की रैम है, यानि ये मॉडल 12GB रैम के साथ आएगा। जबकि iPhone 16 Pro मॉडलों में आने वाले A18 Pro चिप का सिंगल कोर और मल्टी – कोर स्कोर 3,358 और 8,184 पॉइंट्स है।

इसके अलावा इस लिस्टिंग में चिपसेट का कोड नेम Sun है, जो कि आने वाले ओक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर से सम्बंधित है। इस लिस्टिंग के अनुसार इस चिपसेट में दो प्राइम कोर होंगे, जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.19GHz होगी और अन्य छः कोरों की क्लॉक स्पीड 2.90GHz होगी।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: क्या दो Xiaomi Tri-fold फ़ोन आने वाले हैं सामने?, यहाँ जानें पूरी ख़बर

लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इससे पहले Digital Chat Station ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा ये बताया था कि OnePlus 13 में Snapdragon 8 Gen 4 आएगा, जिसके प्राइम कोरों की क्लॉक स्पीड 4.32GHz होगी, जोकि Galaxy S25 Ultra में Snapdragon 8 Gen 4 के प्राइम कोरों की स्पीड से थोड़ी ज़्यादा है। हालांकि कंपनी अंत में आधिकारिक लॉन्च से पहले इन नम्बरों को ऑप्टिमाइज़ कर सकती है।

Samsung के इस फ़ोन को लेकर कुछ अन्य रिपोर्ट ये भी कह रही हैं कि विभिन्न बाज़ारों में ये फ़ोन Exynos 2500 चिपसेट के साथ भी आ सकते हैं। अन्य रिपोर्टों का कहना है कि इस बार इन सभी फोनों – Galaxy S25, Galaxy S25+, और Galaxy S25 Ultra को विश्व स्तर पर Snapdragon 8 Gen 4 के साथ ही रिलीज़ किया जायेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMrs Deshpande: वो कहानी जो आपको शुरुआत में धोखा देती है और अंत में सोचने पर मजबूर करती है

कभी-कभी कहानियां हमारी ही ज़िंदगी से उठाई हुई लगती हैं, बस फर्क इतना रहता है कि पर्दे पर सब कुछ थोड़ा ज़्यादा तेज़, ज़्यादा डरावना और ज़्यादा दिलचस्प होता है। Mrs Deshpande भी वैसी ही कहानी है, जिसमें एक मिडिल-एज औरत, जो सालों तक अपने परिवार के लिए जीती रही, एक दिन उसे अपनी पहचान …

ImageGalaxy Z Fold 5 and Galaxy Z Flip 5 गीकबेंच पर आये नज़र

Samsung के आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip5 Geekbench बेंचमार्किंग साइट पर नज़र आये हैं। इस लिस्टिंग के साथ ये भी साफ़ हो गया है कि इन दोनों स्मार्टफोनों में आपको Qualcomm का नया फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 ही मिलेगा। पिछले महीने ही लॉन्च हुई Galaxy S23 सीरीज़ …

ImageSamsung Galaxy S25 Plus बैटरी और चिपसेट की जानकारी हुई लीक

Samsung काफी समय से अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S25 को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। फ़िलहाल लॉन्च की तारीख सामने नहीं आयी है, पर कंपनी जल्द ही इस सीरीज को भारत में लॉन्च कर सकती है। हाल ही में Galaxy S25 Ultra के रेंडर्स सामने आये थे, और अब सीरीज के …

ImageGalaxy S26 की चर्चा के बीच धड़ाम से गिरी Samsung Galaxy S25 की कीमत, अब इतने में मिलेगा प्रीमियम फोन

Samsung Galaxy S26 को लेकर इंटरनेट पर ज़बरदस्त हलचल मची हुई है। इसी चर्चा के बीच कंपनी ने अपने पिछले साल के फ्लैगशिप Samsung Galaxy S25 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। यानि अगर आप लंबे समय से Samsung का कोई प्रीमियम फोन खरीदना चाहते थे, तो यह मौका हाथ से नहीं जाने …

ImageSamsung Galaxy S25 Ultra पर बंपर डिस्काउंट, अब इतने सस्ते में मिलेगा बेस्ट फ्लैगशिप फोन

Samsung Galaxy S25 Ultra offer – साल 2025 की शुरुआत में लॉन्च हुई Samsung Galaxy S25 Series प्रीमियम स्मार्टफोनों की सूची में सबसे ऊपर है। इस सीरीज़ के Samsung Galaxy S25 Ultra को “बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन 2025” (Best Flagship Smartphone 2025) भी माना जाता है। लोगों को ये फोन अलग अलग कारणों से पसंद है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.