Samsung Galaxy S25 सीरीज़ को लॉन्च करने के अलावा कंपनी ने अपने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज़ भी दिया है। इस सीरीज़ के सभी फोनों के लिए जहां आपको 80,000 से 1,50,000 रुपए तक देने होंगे, वहीँ कंपनी ने Galaxy S23 और Galaxy S24 सीरीज़ की कीमतों को काफी कम कर दिया है, जिससे अब आप मिड – रेंज में भी फ्लैगशिप फ़ोन का अनुभव पा सकते हैं। Samsung ने Galaxy S23 और Galaxy S24 सीरीज़ के सभी मॉडलों को Republic Day Sale के दौरान काफी सस्ता कर दिया है। अब आप इन फोनों पर 50% से भी ज़्यादा की छूट पा सकते हैं।
Amazon पर Galaxy S23 सीरीज़ को अब 35,000 की शुरूआती कीमत पर खरीद सकते हैं
मॉडल | ओरिजिनल प्राइस | सेल में कीमत |
Galaxy S23 8GB +128GB | 74,999 | 39,999 |
Galaxy S23 8GB +256GB | 79,999 | 41,999 |
Galaxy S23+ 8GB + 256GB | 94,999 | 64,999 |
Galaxy S23+ 8GB + 512GB | 1,04,999 | 68,999 |
Galaxy S23 Ultra 12GB +256GB | 1,24,999 | 71,990 |
Galaxy S23 Ultra 12GB +512GB | 1,34,999 | 99,999 |
Galaxy S23 Ultra 12GB +1TB | 1,54,999 | 1,39,999 |

इसके अलावा इन सभी फोनों पर बैंक ऑफर या डिस्काउंट भी मिल रहे हैं, जिनके बाद इनकी कीमतें 2-3,000 रुपए और कम हो जाएँगी। इसके अलावा आप इन सभी पर एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं, जिसके बाद Ultra मॉडल भी आपको 50,000 से कम में मिल सकता है।
Samsung Galaxy S24 सीरीज़ की भी गिरी कीमतें
मॉडल | ओरिजिनल प्राइस | सेल में कीमत |
Galaxy S24 8GB +256GB | 79,999 | 57,990 |
Galaxy S24 8GB +512GB | 89,999 | 71,499 |
Galaxy S24+ 12GB + 256GB | 99,999 | 61,199 |
Galaxy S24+ 12GB + 512GB | 1,09,999 | N/A |
Galaxy S24 Ultra 12GB +256GB | 1,29,999 | 99,990 |
Galaxy S24 Ultra 12GB +512GB | 1,39,999 | 1,08,899 |
- इन स्मार्टफोनों पर आपको बैंक कार्ड के साथ डिस्काउंट और 5,000 रुपए तक के एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।