Samsung Galaxy Note 9 आ सकता है 6.4-इंच डिस्प्ले, 4000mAh बैटरी के साथ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग ने हाल ही में अपने नए फ्लैगशिप फोन सैमसंग गैलेक्सी S9 और S9 प्लस को लांच किया था। इसी के बाद से कंपनी के सम्बंधित काफी अफवाहे सामने आ रही थी की सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 पर काम कर रही है और यह शायद अगस्त महीने में लांच किया जा सकता है। कल ही दो अलग-अलग सोर्स से फोन से सम्बन्धित डिस्प्ले और बैटरी के बारे में सामने आई है।

Samsung Galaxy Note 9 की लीक जानकारी

यह पहली बार नहीं है जब हम Note 9 में एक बड़ी डिस्प्ले के बारे में सुन रहे है। अभी हाल ही में ट्विटर यूजर @MMDDJ_ द्वारा एक डिस्प्ले से सम्बंधित जानकारी पेश की है की गैलेक्सी नोट 9 में 6.4-इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। यह जानकारी एक चीनी सोशल साईट Weibo के द्वारा सामने आई है जहाँ स्मार्टफोन से सम्बंधित काफी जानकारियाँ सामने आती रहती है।

इसी क्रम में, सैमसंग डिवाइसों के बारे में जानकारियाँ देने वाले ट्विटर यूजर @UniverseIce ने डिवाइस के बैटरी से जुडी जानकारी शेयर की है। जानकारी के अनुसार डिवाइस में 3,850mAh या 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सच साबित होती है तो यह गैलेक्सी नोट 8 (3,330mAh) की तुलना में काफी बड़ी बैटरी होगी।

अन्य अफवाहों के अनुसार, यह भी कहा जा रहा है की फोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है और यह कंपनी की प्रीमियम फल्ग्शिप डिवाइस होगी तो इसका 8GB रैम वर्जन भी पेश किया जा सकता है। भविष्य को देखते हुए गैलेक्सी नोट 9 में आपको 5G कनेक्टिविटी विकल्प भी दिया जा सकता है।

उपरोक्त दी गयी गयी जानकारी के अलावा यहाँ यह भी कहा जा रहा है की डिवाइस में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है लेकिन यह सभी जानकारियाँ अभी सिर्फ अफवाहे है कोई भी जानकारी किसी भी आधिकारिक सोर्स के माध्यम से सामने नहीं आई है। किसी भी तरह के अपडेट प्राप्त करने के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

7 Smartphones Expected to Launch In April 2018 In India

Related Articles

ImageNothing Phone (2) का ये मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक हुआ

Nothing Phone (1) को लॉन्च के समय मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन फ़ोन अपने अनोखे डिज़ाइन के कारण काफी पॉपुलर हुआ। अब कंपनी ने Mobile World Congress (MWC) 2023 के दौरान अपने दूसरे स्मार्टफोन की घोषणा भी कर दी है। खुद कंपनी ने फाउंडर Carl Pei ने इस स्मार्टफोन की घोषणा की है और ये भी …

Imageइन-डिस्प्ले कैमरा सेंसर के साथ Samsung Galaxy A8s हो सकता है अगले साल लांच

सैमसंग ने हाल ही में चीन में एक इवेंट आयोजित किया था जहाँ Galaxy A6s और Galaxy A9s को लांच किया गया था। उसी इवेंट में यह भी घोषणा की थी की कंपनी जल्द ही Galaxy A8s को भी पेश करने की तैयारी कर रही है। हालाँकि अभी के लिए सैमसंग ने इस डिवाइस से …

ImageSamsung Galaxy Fold होगा 1 अक्टूबर को इंडिया में लांच: जाने क्या हो सकती है स्पेसिफिकेशन

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Fold से जुड़ी आ रही दिक्कत के बाद इसको दोबारा से लांच किये जाने की ख़बरें सामने आ रही है। कंपनी ने डिवाइस को पहले भी लांच करने की तैयारी की थी लेकिन डिवाइस की डिस्प्ले में आई खराबी की वजह से इसके लांच को पोस्टपोंड कर दिया गया। कंपनी …

ImageSamsung Galaxy M55 लॉन्च हुआ, जानें किन खूबियों के साथ ये भारत में दे सकता है दस्तक

Samsung ने आज अपनी Galaxy M-सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55 5G लॉन्च किया है। ये फ़ोन फिलहाल ब्राज़ील में पेश किया गया है और आने वाले दिनों में ये भारत में भी दस्तक देगा। फ़ोन में ओक्टा कोर Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर, AMOLED स्क्रीन और 5,000mAh बैटरी जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। …

ImageSamsung Galaxy S24 FE इस साल के मध्य में हो सकता है लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन्स

Samsung जल्द ही अपना नया फ़ोन samsung Galaxy S24 FE मार्केट में लॉन्च करने वाला है। इसकी खबरे तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, और कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी कई खबरे सामने आ रही हैं| अंदाजा लगाया जा रहा है कि galaxy S24 FE इस साल अक्टूबर से पहले लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.