सैमसंग जल्द ही अपनी गैलेक्सी सीरीज के नए मोबाइल On Max को लॉन्च करने जा रहा है, औसत बजट वाला यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर इसके एक promotional banner से हम यह अंदाज़ा लगा सकते हैं कि यह फोन भी हाल ही में लॉन्च हुई जे-सीरीज़ की तरह आकर्षक कैमरा अनुभव पर केंद्रित होगा।(Read in English)
सैमसंग का नया सोशल कैमरा, जो Galaxy S8/S8+ स्मार्टफोन में दिया गया है, वह अब Galaxy On Max में भी उपलब्ध होगा। जिसके द्वारा उपयोगकर्ताओं को Real-time फ़िल्टर और स्टिकर जोड़ने और Social नेटवर्क पर सीधे फोटो शेयर करने की सुविधा प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें: S Pen और 9.7 इंच QXGA डिस्प्ले वाला Samsung Galaxy Tab S3 हुआ भारत में लॉन्च
फोन का सॉफ़्टवेयर नवीनतम J-सीरीज़ के फोन जैसा ही होने की संभावना है, जो कि एंड्रॉइड नोगाट आधारित टचविज़ है, जिसमें सैमसंग के शीर्ष फोनों वाली UI का प्रयोग किया गया है।
अभी तक हैंडसेट में इस्तेमाल किए गए हार्डवेयर के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह गैलेक्सी J 7 मैक्स का एक ऑनलाइन संस्करण हो सकता है। (जिस तरह J7 Prime का ऑनलाइन संस्करण गैलेक्सी On nxt था)
Samsung Galaxy On Max के स्पेसिफिकेशन्स
Model | Samsung Galaxy On Max |
Display | 5.7-Inch, Full HD, IPS LCD display, 2.5D Glass |
Processor | 1.6GHz 16nm process based MediaTek Helio P20 octa-core |
RAM | 4GB |
Internal Storage | 32GB,expandable up to 128GB, Dedicated slot |
Software | Android Nougat |
Primary Camera | 13MP rear camera, PDAF, f/1.7 aperture, dual tone LED flash |
Secondary Camera | 13MP selfie camera, f/1.9 aperture |
Dimensions | – |
Battery | 3,300 mAh |
Others | 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth 4.1, GPS, 3.5mm audio jack, USB OTG, Samsung Pay Mini |
Price | To be announced |
सैमसंग ने पहले भारत में गैलेक्सी J7 मैक्स और J7 प्रो लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 17,999 रुपये और 20,990 रुपये है। जबकि J7 मैक्स पहले से ही खुदरा दुकानों पर उपलब्ध है, सैमसंग गैलेक्सी जे 7 प्रो इस महीने के अंत तक उपलब्ध हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Samsung ने लांच किये Galaxy J3 ,J5,और J7, जानिये इनके बारे में