अपने फ्लैगशिप फोन सैमसंग 8 और सैमसंग 8+ को मिले जबरदस्त रेस्पॉन्स के बाद कोरियाई कम्पनी सैमसंग अब मध्यम बजट वाले बाजार में भी धमक देने को तैयार है। भारत में चीनी स्मार्टफोनों के दबदबे को चुनौती देते हुए सैमसंग ने अपने मध्यम बजट वाले स्मार्टफोनों गैलेक्सी जे 7 प्रो और जे 7 मैक्स को बाज़ार में उतारा है। ये दोनों ही फोन गोल्डन और ब्लैक रंगों में उपलब्ध होंगे। (Read in English)
इन दोनों फोनों के मुख्य आकर्षण में सैमसंग पे और सैमसंग पे मिनी सपोर्ट का होना है, हालांकि प्रीमियम गैलेक्सी फोनों में सैमसंग पे पहले से आ रहा है, मगर गैलेक्सी जे 7 प्रो , मध्यम बजट का पहला स्मार्टफोन बन गया है जिसमें सैमसंग की इस भुगतान तकनीक का लाभ उठाया जा सकता है।
जे 7 मैक्स सैमसंग पे मिनी के साथ आता है, मगर सैमसंग यह सुविधा HD डिस्प्ले वाले उन फोनों में भी देने की तैयारी में है जो एंड्रॉइड 5.0 लॉलीपॉप और इसके बाद के संस्करणों पर चलते हैं।
Galaxi J7 Pro
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxi J7 Pro 2.5 D ग्लास और 5.5 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ फुल मैटल बॉडी में आता है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नोगाट द्वारा संचालित होता है जिसमें सैमसंग ने अपना 1.6GHz Exynos 7870 ओक्टा कोर चिपसेट का उपयोग किया है। यह 3 जीबी रैम, 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज और एक एक्सपैंडेबल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है। गैलेक्सी जे 7 प्रो में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। 3,600 mAh की बैटरी वाले इस फ़ोन के होम बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। अपने कनेक्टिविटी फीचर्स से सैमसंग ने कोई समझौता नहीं किया है और इसमें कैम 6.6 एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को शामिल किया है।
Galaxy J7 Max
जैसा कि इसके नाम से स्पष्ट है, गैलेक्सी J7 मैक्स, थोड़ी बड़ी डिस्प्ले के साथ आता है। औसत बजट के इस फ़ैबलेट में बिना सुपर AMOLED पैनल वाली 5.7 इंच की HD डिस्प्ले है। 3 जीबी रैम वाला यह फोन हेलियो पी 20 प्रोसेसर द्वारा संचालित होता है। फ़ोन में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। गैलेक्सी J7 मैक्स एंड्रॉइड नोगाट आधारित टचविज़ यूआई पर चलता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसका कैमरा सेटअप Galaxi J7 pro जैसा ही है।
इन फोनों की कीमतों के बारे में बात करें तो Samsung Galaxy J7 Pro की कीमत 20,900 रुपये रखी गयी है जो कि जुलाई से बाजार में उपलब्ध होगा। वहीं, Samsung Galaxy J7 Max की कीमत 17,900 रुपये है और यह 20 जून से बाजार में खरीदा जा सकेगा।
सैमसंग गैलेक्सी J7 प्रो और गैलेक्सी J7 का स्पेसिफिकेशन
Model | Samsung Galaxy J7 Pro | Samsung Galaxy J7 Max |
Display | 5.5-inch, Full HD, SAMOLED, 2.5D Glass | 5.7-Inch, Full HD, IPS LCD display, 2.5D Glass |
Processor | 1.6GHz Exynos 7870 | Helio P20 |
RAM | 3GB | 4GB |
Internal Storage | 64GB, expandable up to 128GB | 32GB,expandable up to 128GB, Dedicated slot |
Software | Android 7.1.1 Nougat | Android Nougat 7.0 |
Primary Camera | 13MP (main), PDAF, f/1.7 aperture Dual Tone LED Flash | 13MP rear camera, f/1.7 aperture, dual tone LED flash |
Secondary Camera | 13MP front-facing camera, f/1.9 aperture | 13MP selfie camera, f/1.9 aperture |
Dimensions | – | – |
Battery | 3600mAh | 3,300 mAh |
Others | 4G LTE, WiFi, Bluetooth 4.1, GPS, USB OTG, NFC, 3.5mm audio jack | 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth 4.1, GPS, 3.5mm audio jack, USB OTG |
Price | Rs. 20,900 | Rs. 17,900 |