Samsung ने आज अपना नया मिड – रेंज फ़ोन यूरोपीय बाज़ार में पेश किया है। इस फ़ोन का नाम Galaxy A16 5G है और इसमें AMOLED डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी जैसे फ़ीचर शामिल हैं। साथ ही इसकी सबसे ख़ास बात ये है कि A – सीरीज़ में पहला फ़ोन है, जिसमें 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलेगा, लेकिन वहीँ फ़ोन में पंच – होल कैमरा न देकर नौच का उपयोग और इन बेसिक फीचरों के साथ इस फ़ोन की कीमत, ग्राहकों को थोड़ा निराश कर सकती है।
ये पढ़ें: 1000 रुपए में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आने वाली स्मार्टवॉच
Samsung Galaxy A16 की कीमतें

Samsung का ये नवीनतम Galaxy A सीरीज़ न यूरोप में 249 यूरो की कीमत पर आया है, जो कि भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 23,000 रुपए है। इस मॉडल में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज है। फ़ोन को गहरे नीले (Midnight Blue), हल्के समुद्री नीले (Turquoise) और सफ़ेद (White) रंगों में ख़रीदा जा सकता है।
इस फ़ोन के भारत में लॉन्च होने की बात करें तो, पिछले साल इसके प्रीडिसेस्सर Galaxy A15 5G को भारत में दिसंबर 2023 में लॉन्च किया गया था। अंदेशा है कि Galaxy A16 5G भी इस साल दिसंबर में भी भारत में आएगा। इस फ़ोन के कुछ अन्य स्टोरेज वैरिएंट भी भारतीय बाज़ार में उपलब्ध हो सकते हैं और इनकी कीमतें यहां 20,000 से 25,000 रुपए के बीच हो सकती है। लेकिन इस कीमत पर भारत में अन्य कई फ़ोन हैं, जो 120Hz AMOLED स्क्रीन, बेहतर फ़ास्ट चार्जिंग, बेहतर डिज़ाइन और पंच-होल सेंसर के साथ उपलब्ध हैं, ऐसे में क्या ये फ़ीचर इन कीमतों के साथ न्याय कर सकेंगे ?
Samsung Galaxy A16 के स्पेसिफिकेशन
Galaxy A16, 6.7-इंच की FHD+ Super AMOLED के साथ आया है, लेकिन इसमें केवल 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। स्क्रीन के तीन तरफ एकसार बेज़ेल हैं, लेकिन निचला बेज़ेल थोड़ा मोटा है। ये फ़ोन सैमसंग के ही Exynos 1330 चिपसेट पर काम करता है, जिसमें आठ कोर हैं और इनमें से दो कोर 2.4 GHz और अन्य छः कोर 2 GHz पर चलते हैं। यूरोप में ये फ़ोन केवल 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आया है, हालांकि भारत में अन्य स्टोरेज विकल्प भी मिल सकते हैं।

इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर सेंसर हैं, जिनमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीँ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आगे की तरफ यू शेप के नौच में 13MP का फ्रंट कैमरा फिट किया गया है।
Galaxy A16 में 5,000 mAh की बैटरी है, जो 25W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य फीचरों में USB टाइप – सी पोर्ट, 5G, 4G VoLTE, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.3, GPS, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल हैं। इस फ़ोन में सबसे ख़ास बात ये हैं कि अभी ये One UI 6.0 के साथ आया है और कंपनी इस पर अगले 6 सॉफ्टवेयर अपडेट और देगी, जिसके साथ आपका ये फ़ोन 2030 तक अप-टू-डेट रहेगा।
ये पढ़ें: भारत में उपलब्ध 55-इंच कर्व्ड टेलीविज़नों की कीमतें
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

































