Samsung ने अपनी Galaxy A-सीरीज में कुछ अपडेट स्पेसिफिकेशन के साथ Galaxy A10s के तौर पर एक और स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। इसी महीने की शुरुआत में यह डिवाइस ग्लोबली लांच कर दी गयी थी। अपने पिछले साथी से अलग यहाँ पर आपको बेहतर कैमरा, ज्यादा क्लॉक-स्पीड, और बड़ी बैटरी दी गयी है। तो चलिए नज़र डालते है Samsung Galaxy A10s के फीचरों पर
यह भी पढ़िए: टिप्स: जाने कैसे बढ़ा सकते है अपने फोन की बैटरी लाइफ
Samsung Galaxy A10s प्राइस
Galaxy A10s को मार्किट में Black, Blue, Red और Green कलर ऑप्शन में पेश किया है।
A10s का बेस वरिएन्त यानि 2GB+32GB स्टोरेज वरिएन्त को 9,499 रुपए तथा 3GB+32GB टॉप वरिएन्त को 10,499 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। यह डिवाइस 28 अगस्त को सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफार्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Samsung Galaxy A10s के फीचर
डिस्प्ले की बात करे तो इसमें अब LCD की जगह TFT डिस्प्ले दी गयी है, पीछे की तरफ आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है साथ में फेस-अनलॉक फीचर भी मिलता है।
प्रोसेसर में भी थोडा बदलाव करते हुए आपको अब 4x कोर@2.0GHz और 4x कोर @1.5GHz वाला CPU दिया है। एंड्राइड पाई आधारित OneUI भी एक नया चेंज है। पिछले 1TB माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट की जगह इसमें 512GB कार्ड सपोर्ट मिलता है जो काफी सही भी साबित होता है।
बैटरी के तौर पर 4,000mAh की बड़ी बैटरी के अलावा पीछे की तरफ 13MP+2MP का ड्यूल कैमरा तथा 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़िए: एक्सक्लूसिव: Vivo Z1X होगा सितम्बर महीने के पहले हफ्ते में लांच
Samsung Galaxy A10s vs Galaxy 10 स्पेसिफिकेशन
फोन | Samsung Galaxy A10s | Samsung Galaxy A10 |
डिस्प्ले | 6.2-इंच HD+ TFT, इनफिनिटी-V | 6.2-इंच HD+LCD, इनफिनिटी-V |
रियर कैमरा | 13MP (f/1.8) + 2MP (f/2.4) | 13MP (f/1.9) |
फ्रंट कैमरा | 8MP (f/2.0) | 5MP (f/2.0) |
प्रोसेसर | ओक्टा-कोर CPU (4x कोर @2.0GHz और 4x कोर @1.5GHz) | ओक्टा-कोर CPU (2x कोर @1.6GHz और 6x कोर @1.35GHz) |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 9.0 पाई आधारित One UI | एंड्राइड 9.0 पाई आधारित One UI |
रैम / स्टोरेज | 2GB/3GB रैम, 32GB इंटरनल स्टोरेज, माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट 512GB, डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट | 2GB रैम, 32GB इंटरनल स्टोरेज, माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट 1TB, डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट |
बैटरी | 4000mAh | 3400mAh |
अन्य | रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, WiFi, माइक्रो USB, 3.5m हैडफ़ोन जैक | ड्यूल VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, WiFi, माइक्रो USB, 3.5m हैडफ़ोन जैक |